सिलीगुड़ी: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार निगरानी को तेज कर दिया है। इसी क्रम में टीम ने चर्च रोड स्थित ‘गुरु स्वीट्स एंड स्नैक्स’ और ‘स्वागत स्वीट फैक्ट्री’ में औचक निरीक्षण किया।
खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी के तहत यह निरीक्षण किया गया है।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मिठाई बनाने के स्थान, भंडारण कक्ष और बिक्री कक्ष में स्वच्छता की स्थिति की गहन जांच की। साथ ही, व्यवसायियों को साफ-सुथरे माहौल में खाद्य सामग्री तैयार करने और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया गया है।





