नई दिल्ली: द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत से लेकर एलआईसी की स्थापना तक की महत्वपूर्ण घटनाएं इस दिन हुई हैं। पढ़ें, क्यों खास है १ सितंबर।
१ सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ~
१५११: फ्रांस के राजा लुई XII और कुछ असंतुष्ट कार्डिनल्स (ईसाई धर्मगुरुओं) के आह्वान पर पीसा की दूसरी परिषद का उद्घाटन होना तय हुआ था। हालांकि, स्थानीय विरोध और राजनीतिक कारणों से इसके वास्तविक सत्रों की शुरुआत टल गई और यह आधिकारिक तौर पर १ नवंबर १५११ को खुली।
१८०७: अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर को राजद्रोह के आरोपों से बरी कर दिया गया।
१८७८: एम्मा एम. नट्ट अमेरिका में दुनिया की पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं। उन्हें ‘बोस्टन टेलीफोन डिस्पैच कंपनी’ में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने काम पर रखा था।
१९२३: ग्रेट कांटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचाई थी। भूकंप और उसके बाद लगी भयंकर आग के कारण लगभग १,४०,००० लोग मारे गए थे।
१९३९: जर्मनी के पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई। हिटलर की सेनाओं ने यह आक्रमण बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया था।
१९४२: क्रांतिकारी रास बिहारी बोस ने टोक्यो में इंडियन नेशनल आर्मी यानी आजाद हिंद फौज के गठन की औपचारिक घोषणा की थी।
१९४७: भारत में आधिकारिक तौर पर भारतीय मानक समय (आईएसटी) को अपनाया गया।
१९५६: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।
१९५६: राज्यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
१९६२: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में इस विश्वविद्यालय का नाम रखा गया है।
१९६४: इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन बनाई गई।
१९६५: पाकिस्तानी सेना ने ‘ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम’ के तहत कश्मीर में संघर्ष विराम रेखा को पार किया था।
१९६९: कर्नल मुअम्मर गद्दाफी ने लीबिया में सैन्य तख्तापलट किया और शासक इदरिस को अपदस्थ कर देश की सत्ता अपने हाथों में ली।
१९७२: लीबिया के नेता मुअम्मर गद्दाफी और मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात ने दोनों देशों के और अधिक घनिष्ठ पूर्ण विलय के एक अनौपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
१९८५: अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट बैलार्ड के नेतृत्व में एक संयुक्त अमेरिकी-फ्रांसीसी अभियान दल ने अटलांटिक महासागर की करीब १२,५०० फीट (३,८०० मीटर) गहराइयों में डूबे ऐतिहासिक जहाज टाइटैनिक के मलबे की खोज की थी।
१९९४: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने उत्तरी आयरलैंड में दशकों से चले आ रहे हिंसक संघर्ष को समाप्त किया।
१९९७: भारत की महान साहित्यकार महाश्वेता देवी और प्रसिद्ध पर्यावरण वकील एम. सी. मेहता को प्रतिष्ठित रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
१९९८: विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
२०००: चीन ने तिब्बत से होकर नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र व्यापारिक और पारगमन मार्ग (कोडांरी राजमार्ग/अरनिको हाईवे मार्ग) को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। चीन ने सुरक्षा कारणों और तिब्बत में अवैध गतिविधियों को रोकने का हवाला देकर यह कदम उठाया था।
२००३: लीबिया ने १९८९ के यूटीए उड़ान ७७२ बम विस्फोट के पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने पर सहमति जताई। १९ सितंबर १९८९ को यह फ्रांसीसी विमान नाइजर के रेगिस्तान के ऊपर बम से उड़ा दिया गया था, जिसमें १७० लोग मारे गए थे।
२००४: पाकिस्तान की एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
२००५: अमेरिका ने सद्दाम हुसैन के सामने कुछ शर्तों के साथ हिरासत से रिहा करने और संभावित रूप से किसी अन्य देश में निर्वासन का विकल्प रखा था, ताकि इराक में जारी हिंसक संघर्ष को शांत किया जा सके। लेकिन सद्दाम हुसैन ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने बिना शर्तों के पूर्ण स्वतंत्रता और अपनी पुरानी राजनीतिक स्थिति की बहाली की मांग पर जोर दिया था।
२००७: फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
२००८: वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के २२वें गवर्नर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।
२००८: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपना नया लोगो लॉन्च किया।
२००९: वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।
२००९: भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया।
२०१०: पाकिस्तान के लाहौर शहर में शिया समुदाय के एक जुलूस के दौरान तीन आत्मघाती बम धमाके हुए। इस भीषण आतंकी हमले में कम से कम ३० लोगों की मौत हो गई और २५० से अधिक लोग घायल हो गए।
२०१०: मोज़ाम्बिक की राजधानी मापुतो में खाद्य पदार्थों (खाने-पीने की चीजों) की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन हिंसक दंगों में बदल गया। पुलिस की कार्रवाई और रबर की गोलियां चलने से ६ लोगों की मौत हो गई।
२०१०: उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आलीशान आवास ‘एंटीलिया’ का पहला मासिक बिजली बिल ₹७०,६९,४८८ आया।
२०११: कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस सौमित्र सेन ने महाभियोग की कार्यवाही के बीच राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा।
२०११: रूस के उत्तरी काकेशस क्षेत्र में हुए बम धमाकों और गोलीबारी की घटनाओं में एक उच्च पदस्थ सुरक्षा अधिकारी सहित कम से कम चार लोग मारे गए।
२०१२: अफगानिस्तान के वर्दक प्रांत के सैयद आबाद जिले में एक नाटो बेस के पास दो आत्मघाती बम धमाके हुए, जिसमें कम से कम १२ लोगों की मौत हो गई और ५० से अधिक लोग घायल हो गए।
२०१२: अफ्रीका के उत्तरी माली में इस्लामी विद्रोहियों ने देश के मध्य में स्थित महत्वपूर्ण शहर ‘दौएंतजा’ पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया।
२०१२: मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने कुख्यात ड्रग गिरोह ‘गल्फ कार्टेल’ के दूसरे सबसे बड़े कमांडर मारियो कार्डेनस गुइलेन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।
२०१३: यौन शोषण के मामले में जोधपुर जिला अदालत में आसाराम को पेश किया गया, जहाँ अदालत ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
२०१३: एशिया हॉकी कप के फाइनल मुकाबले में भारत को दक्षिण कोरिया के हाथों ४-३ से हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम उपविजेता रही।
२०१३: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को फेफड़ों के संक्रमण के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे अपने घर लौटे।
२०१३: उत्तरी वजीरिस्तान (पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास) में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाकर किए गए एक सड़क किनारे बम विस्फोट में ९ सैनिक मारे गए।
२०१४: उत्तरी वजीरिस्तान (पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास) में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाकर किए गए एक सड़क किनारे बम विस्फोट में ९ सैनिक मारे गए।
२०१५: इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने सीरिया के पाल्मीरा शहर में स्थित ऐतिहासिक ‘टेंपल ऑफ बेल’ को पूरी तरह नष्ट कर दिया।
२०१५: अमेरिका के विदेश विभाग ने हिलेरी क्लिंटन के कार्यकाल के ७,००० से अधिक पन्नों के ईमेल सार्वजनिक किए, जिनमें कई संवेदनशील और वर्गीकृत संदेश शामिल थे।
२०१६: फ्लोरिडा के केप कैनवेरल में परीक्षण के दौरान स्पेसएक्स का फाल्कन ९ रॉकेट फट गया। इस हादसे में रॉकेट और उसका Amos-6 संचार उपग्रह नष्ट हो गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
२०१६: अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत में एक यात्री बस के ईंधन टैंकर से टकरा जाने से कम से कम ३५ लोगों की मौत हो गई और २५ लोग घायल हो गए।
२०१६: ब्राजील की सीनेट ने राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ को पद से हटा दिया।
२०१७: केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी और मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने आगामी मंत्रिमंडल फेरबदल से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
२०१७: राजीव गाबा ने राजीव महर्षि की सेवानिवृत्ति के बाद केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।
२०१७: प्रसिद्ध कोंकणी लेखक महाबलेश्वर सैल को उनके उपन्यास ‘हावथान’ के लिए वर्ष २०१६ के प्रतिष्ठित ‘सरस्वती सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
२०१८: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का देशव्यापी शुभारंभ किया था, जिसका उद्देश्य आम जनता और ग्रामीण क्षेत्रों तक आसान बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना था।
२०१९: यमन के धामर शहर में एक डिटेंशन सेंटर पर सऊदी नीत गठबंधन के हवाई हमले में १०० से अधिक लोगों की मौत हो गई।
२०१९: अफगानिस्तान के बल्ख में एक सड़क किनारे हुए बम धमाके में वाहन में सवार सभी ८ नागरिकों की मौत हो गई।
२०२१: अमेरिका के न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में तूफान ‘इडा’ के अवशेषों के कारण भीषण बाढ़ आई। न्यूयॉर्क शहर में इतिहास में पहली बार ‘फ्लैश फ्लड इमरजेंसी’ घोषित की गई और बिजली लाइनों को ठीक करते समय कई लोगों की मौत हुई।
२०२१: अमेरिकी सेना के पूरी तरह बाहर निकलने के बाद, तालिबान ने कंधार शहर में अमेरिकी सैन्य वाहनों और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों के साथ एक बड़ी सैन्य परेड का आयोजन किया।
२०२१: सीरिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी से लीक हुआ करीब १५,००० टन ईंधन भूमध्य सागर में फैल गया।
२०२१: जम्मू-कश्मीर के प्रमुख अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का ९२ वर्ष की आयु में श्रीनगर में निधन हो गया।
२०२१: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा और वृंदावन के धार्मिक क्षेत्रों में मांस और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
२०२२: ताइवान की सेना ने अपने हवाई क्षेत्र में घुसे एक अज्ञात नागरिक ड्रोन को चेतावनी के बाद मार गिराया।
२०२३: भारत सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की संभावनाओं पर विचार करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया।
२०२३: प्रवर्तन निदेशालय ने जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ₹५३८ करोड़ रुपये के केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया।
२०२४: पेरिस पैरालंपिक में भारत को छठा मेडल मिला, जहां पैरा एथलीट प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
२०२४: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय ने मुहम्मद यूनुस के अनुरोध पर कोटा सुधार आंदोलन के दौरान सरकारी बलों द्वारा किए गए मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच के लिए तथ्यान्वेषी टीम भेजने की घोषणा की।
२०२५: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के तियानजिन पहुंचे। वहाँ उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। शी जिनपिंग ने कहा कि “ड्रैगन और हाथी को साथ आना होगा”।
२०२५: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर से बातचीत की और मानवीय दृष्टिकोण से यूक्रेन संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने का आह्वान किया।
१ सितंबर को जन्मे व्यक्ति~
१८८६: के. पी. केशव मेनन — मालाबार के प्रमुख कांग्रेसी नेता तथा समाज सुधारक।
१८९५: चेमबइ वैद्यनाथ भगवतार — भारतीय संगीतकार।
१८९६: ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद — प्रसिद्ध गौड़ीय वैष्णव गुरु तथा इस्कॉन के संस्थापक।
१९०१: लक्ष्मी नारायण उपाध्याय — एक जाने-माने भूगोलवेत्ता।
१९०८: के. एन. सिंह — भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
१९०९: फ़ादर कामिल बुल्के — प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकैपेले’ गांव में हुआ था।
१९२१: माधव मंत्री — भारतीय क्रिकेटर।
१९२३: हबीब तनवीर — मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता।
१९२६: विजयदान देथा — राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
१९२७: राही मासूम रज़ा — बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और प्रसिद्ध साहित्यकार।
१९३०: चार्ल्स कोरिया — भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक।
१९३१: शिवाजीराव निलंगेकर — भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ।
१९३३: दुष्यंत कुमार — हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार।
१९४७: पी. ए. संगमा — भारत के प्रमुख राजनीतिज्ञ।
१९४९: राधा मोहन सिंह — भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राजनीतिज्ञ।
१९५२: राजकुमार रंजन सिंह — भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।
१९७०: पद्मा लक्ष्मी — भारतीय अभिनेत्री।
१९७३: राम कपूर — भारतीय अभिनेता।
१९७७: आमिर अली — भारतीय टेलीविजन अभिनेता।
१९८२: यामिनी रेड्डी — भारत की शास्त्रीय नृत्यांगना।
१ सितंबर को हुए निधन~
१५७४: गुरु अमरदास — सिखों के तीसरे गुरु, जो ७३ वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्त हुए थे।
१९४२: वेंकट रेड्डी नायडू — एक शिक्षक, अधिवक्ता और तमिलनाडु के ब्राह्मण विरोधी नेता।
२००६: वॉरेन मिटोफस्की — एग्जिट पोल और टेलीफोन सर्वे में सैंपलिंग मेथड विकसित करने वाले।
२०१८: मुनि तरुण सागर — जैन धर्म के भारतीय दिगंबर पंथ के प्रसिद्ध मुनि।
१ सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
गुटनिरपेक्ष दिवस





