पश्चिम बंगाल में किसानों को बड़ी राहत

create-image-happy-indian-farmer-260nw-2590856727

कृषि सिंचाई बिजली पर ₹२ प्रति यूनिट सब्सिडी शुरू

काेलकाता: बजट में किए गए वादे को निभाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषि सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली पर ₹२ प्रति यूनिट सब्सिडी देना शुरू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब ४ लाख कृषि उपभोक्ताओं और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
​’वेस्ट बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड’ (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) के सूत्रों के अनुसार, अगस्त महीने से सबमर्सिबल पंप के जरिए सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बिजली पर यह सब्सिडी लागू कर दी गई है। सब्सिडी की पूरी राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
​सब्सिडी लागू होने के बाद ‘ऑफ-पीक’ घंटों में सबमर्सिबल पंप से सिंचाई के लिए बिजली की औसत दर ₹४.६० प्रति यूनिट से घटकर करीब ₹२.६० प्रति यूनिट रह जाएगी। इस कदम से किसानों की सिंचाई लागत में भारी कमी आएगी और उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

About Author

Advertisement