भारत ने नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सहायता बढ़ाई

IMG-20260827-WA0083

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भारत ने आपातकालीन राहत सहायता और बढ़ा दी है। कल भारतीय वायुसेना (आईएएफ ) के सि -१३०जे विमान के जरिए १० टन आपातकालीन राहत सामग्री नेपाल भेजी गई। आज दिल्ली के हिंडन वायुसेना स्टेशन से ३५ टन से अधिक अतिरिक्त राहत सामग्री लेकर एक सि -१७ ग्लोबमास्टर विमान नेपाल के लिए रवाना हो रहा है। इसके अलावा, अन्य सि -१७ और सि -१३० विमानों के जरिए आवश्यक राहत सामग्री भेजने की तैयारी की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर भी तैयार रखे गए हैं। संकट की इस घड़ी में भारतीय वायुसेना तेजी, दक्षता और समन्वय के साथ प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है। भारत की यह पहल नेपाल के प्रति उसकी एकजुटता और मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

About Author

Advertisement