शिलांग: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा है कि राज्य को भारत का सबसे बड़ा जैविक कृषि क्षेत्र बनाने के लक्ष्य के तहत रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करके अंततः पूरी तरह समाप्त करने की सरकारी नीति है। विधानसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच, जैविक प्रमाणन और जैविक उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी जा रही है।
कृषि मंत्री टिमोथी डी. शिरा ने बताया कि सब्सिडी सहित यूरिया की कीमत प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है, जबकि एसएसपी की कीमत ८०० रुपये प्रति बोरी है। उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए १२९ निरीक्षक तैनात किए गए हैं और प्रत्येक बिक्री को आईएफएमएस प्रणाली में अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। उन्होंने बताया कि अब तक १,४३२आकस्मिक निरीक्षण किए जा चुके हैं। किसी भी अनियमितता के पाए जाने पर विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा, मुख्यमंत्री संगमा ने चेतावनी दी।
सरकार ने उर्वरकों के उपयोग वाले क्षेत्रों को भी सीमित किया है। किसानों से निर्धारित कीमत से अधिक वसूली किए जाने पर वे ‘सीएम कनेक्ट’ के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।









