नेपाल की भोटेकोशी बाढ़: १३३ भारतीय नागरिकों सहित ४०३ पर्यटक लापता

IMG-20260826-WA0110

काठमांडू: नेपाल के रसुवा जिले स्थित भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण १३३ भारतीय नागरिकों सहित कुल ४०३ पर्यटक लापता हो गए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार आज सुबह आई बाढ़ में ६२ नेपाली और ३४१ विदेशी पर्यटक लापता हुए हैं, जिनमें बेपता होने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे बड़ी संख्या भारतीय पर्यटकों की है।
​पर्यटन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिक्मत सिंह ऐर के अनुसार विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से धार्मिक स्थल गोसाईं कुंड और कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर निकले पर्यटक बाढ़ के बाद से लापता हैं। लापता होने वालों में २०३ पुरुष और २०० महिलाएं शामिल हैं।
​इस प्राकृतिक आपदा में भारतीय नागरिकों के अलावा अमेरिका के ४७, ऑस्ट्रेलिया के ३४, ब्रिटेन के ३३, कनाडा के २४, मलेशिया के १९, यूक्रेन के ७, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका के ६/६ तथा न्यूजीलैंड और जापान के ५/५ नागरिक प्रभावित हुए हैं। इसके अतिरिक्त जर्मनी, फ्रांस, रूस, स्पेन, आयरलैंड और नीदरलैंड सहित २५ से अधिक देशों के नागरिकों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।
​बाढ़ के कारण उत्तरी सीमावर्ती टिमुरे और स्याफ्रुबेंसी क्षेत्रों की स्थानीय बस्तियों, पुलिस चौकियों और सीमा शुल्क (भंसार) कार्यालय को भारी नुकसान पहुंचा है। बाढ़ द्वारा चीन से जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय नाके रसुवागढ़ी के सड़क और पुल बह जाने से उस क्षेत्र में आवाजाही ठप हो गई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

About Author

Advertisement