गंगटोक में पांग ल्हाबसोल के अवसर पर ‘पांगतोद छाम’ का आयोजन

Screenshot_20260824_190731_Facebook

गंगटोक: सिक्किम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक त्योहार पांग ल्हाबसोल २०२६ के पावन अवसर पर गैंगटोक स्थित चुक्लाखांग पैलेस में पारंपरिक ‘पांगतोद छाम’ का आयोजन किया जाएगा। सिक्किम सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आगामी २८ अगस्त २०२६ को सुबह ९:०० बजे से आयोजित होगा।
​सिक्किम की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के प्रतीक इस उत्सव में भाग लेने के लिए सरकार ने सभी नागरिकों और पर्यटकों को आमंत्रित किया है। पांग ल्हाबसोल के दौरान प्रस्तुत किया जाने वाला यह मुखौटा नृत्य (छाम) राज्य की धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाता है।

About Author

Advertisement