होम अप्लायंसेज पर २०% छूट और एक्सचेंज बोनस की घोषणा
काेलकाता: टाटा समूह की भारत की अग्रणी ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने अपनी ‘स्वतंत्रता दिवस सेल’ की घोषणा की है। इस सेल के तहत होम अप्लायंसेज, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज पर आकर्षक ऑफर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ग्राहक टाटा न्यू रिवॉर्ड्स, बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बेनिफिट्स और बोनस के जरिए अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं।
अपने घर को अपग्रेड करने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह सेल बेहद खास रहने वाली है। टीवी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, किचन अप्लायंसेज, होम ऑडियो, एयर प्यूरीफायर और वैक्यूम क्लीनर जैसे रोजमर्रा के अप्लायंसेज पर फ्लैट २०% तक की बचत उपलब्ध है। इस दौरान सैमसंग ७५” नियो क्युएलईडी ८के टीवी पर ६०% तक की छूट दी जा रही है, जबकि ५५” तक का कोई भी TV खरीदने पर एलजी साउंडबार एस४०टी सिर्फ ₹ १०,९९० में मिलेगा। इसके अलावा ८ किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन ₹ २१,७०० से और ४३६ लीटर फ्रॉस्ट-फ्री रेफ्रिजरेटर ₹ ४३,७९० से शुरू हो रहे हैं।
RuPay क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए क्रोमा विशेष छूट दे रहा है, जो सभी बैंकों के कार्ड्स पर लागू है। फुल स्वाइप पर ₹ ५,००० की खरीदारी पर ₹ २५० और EMI पर ₹ २०,००० की खरीदारी पर ₹ १,२५० से छूट की शुरुआत होती है। टाटा न्यू क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को ५% तक अतिरिक्त न्यूकॉइन्स भी मिलेंगे।
छात्रों के लिए विंडोज़ लैपटॉप पर १०% तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा मैकबुक एयर एम५ को ₹ ५,६२१ प्रति माह और आईपैड
११वीं पीढ़ी को ₹ १,९३९ प्रति माह की आसान ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। स्नैपड्रैगन लैपटॉप पर ₹ ८,००० तक का एक्सचेंज बोनस और चुनिंदा मॉडल्स पर ₹ ३२,००० मूल्य के एआई चश्मे बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं।
लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में भिभो एक्स३००एफई ₹. ५१,८०० से, गुगल पिक्सेल १० ₹ ६७,९९९ से और आईफोन १७प्रो ₹ ७५,९०० से शुरू हो रहे हैं। चुनिंदा स्मार्टफोन्स की खरीद पर ₹ ५,९९० मूल्य के सोनी हेडफोन और ₹ ८,८०० मूल्य के अमेरिकन टुरिस्टार कोलोराडो बैग मुफ्त दिए जा रहे हैं।









