देश-दुनिया के इतिहास में १३ अगस्त

360_F_166954703_wI338yHG0Au8x3OeOQj8wPVKGYqcKfX7

​नई दिल्ली: १३ अगस्त के दिन देश और दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। १९५१ में भारत के पहले स्वदेशी विमान ‘हिंदुस्तान ट्रेनर-२’ ने पहली उड़ान भरी, १९६१ में बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू हुआ, और २००८ में भारत ने ‘पिनाका’ रॉकेट का सफल परीक्षण किया।
​१३ अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ~
​१५९८: फ्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गई।
​१६४२: डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया।
​१६४५: स्वीडन और डेनमार्क ने ब्रह्मसब्रो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
​१७८४: ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री विलियम पिट ‘द यंगर’ द्वारा ब्रिटिश संसद में पिट्स इंडिया एक्ट (१७८४) पेश किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य १७७३ के रेगुलेटिंग एक्ट की कमियों को दूर करना और भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रशासन पर ब्रिटिश सरकार का नियंत्रण मजबूत करना था।
​१८१४: ब्रिटेन और हॉलैंड (नीदरलैंड) के बीच दास व्यापार को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ था। यह संधि दोनों देशों द्वारा वैश्विक स्तर पर अमानवीय दास प्रथा और उसके व्यापार पर रोक लगाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम था।
​१८९२: अमेरिकी समाचार पत्र “एफ्रो-अमेरिकन” का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ।
​१८९८: जॉर्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
​१९०२: द ओवल में खेले गए ऐतिहासिक एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने गिलबर्ट जेसॉप के तूफानी शतक (७७ मिनट में १०४ रन) की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को १ विकेट से हराकर एक रोमांचक और प्रसिद्ध जीत दर्ज की।
​१९१३: इंग्लैंड के शेफील्ड शहर में हैरी ब्रेअर्ली ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया था। उन्होंने क्रोमियम और लोहे को मिलाकर एक ऐसी धातु बनाई जिस पर जंग नहीं लगती थी।
​१९२३: पोलैंड के नए बने जिडायनिया बंदरगाह पर पहला बड़ा समुद्री जहाज आया था।
​१९२३: गुस्ताव स्ट्रेसमैन जर्मनी के चांसलर नियुक्त हुए और वीमर गणराज्य में एक भव्य गठबंधन सरकार का गठन हुआ। यह कदम जर्मनी के लिए एक गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौर में उठाया गया था।
​१९४७: त्रिपुरा की महारानी कंचन प्रभा देवी ने भारतीय संघ में शामिल होने के विलय समझौते पर हस्ताक्षर किए।
​१९४७: फेडरल कोर्ट के चीफ जस्टिस सर हरिलाल जेकिसुनदास कनिया को भारत के चीफ जस्टिस बनाए गए।
​१९५१: भारत: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर-२ ने बेंगलुरु में सफलतापूर्वक अपनी पहली उड़ान भरी। इस विमान को डॉ. वी. एम. घाटगे के नेतृत्व में तैयार किया गया था। कैप्टन जिमी मुंशी ने इस दो-सीटर विमान को पहली बार आसमान में उड़ाया था।
​१९५६: भारत: संसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, १९५६ पारित किया था। इसे ११ सितंबर १९५६ को राष्ट्रपति की स्वीकृति मिली और यह १५ अप्रैल १९५७ से देश भर में लागू हुआ।
​१९६०: मध्य अफ्रीकी गणराज्य फ्रांस के कब्जे से स्वतंत्र हुआ।
​१९६१: पूर्वी जर्मनी की सरकार ने बर्लिन को दो हिस्सों में बांटने के लिए बर्लिन दीवार का निर्माण शुरू किया।
​१९७७: अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया।
​१९९३: थाईलैंड के नखोन राचासीमा (कोरात) शहर में ‘रॉयल प्लाजा होटल’ ढह गया था। इस दुर्घटना में कुल १३७ लोगों की मौत हुई और २२७ से अधिक लोग घायल हुए।
​१९९४: संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति।
​१९९९: बांग्लादेश सरकार ने चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन की आत्मकथात्मक पुस्तक ‘आमार मेयेबेला’ (मेरे बचपन के दिन) के आयात, प्रकाशन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया था।
​२०००: रोनाल्ड वेनेशियन ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल संभाला।
​२००२: इंटरपोल ने नेपाल के ८ माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए ‘रेड कॉर्नर’ नोटिस जारी किया।
​२००४: यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ओलंपिक शुरू हुआ। ग्रीस के एथेंस में २८वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
​२००५: श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की कोलंबो में उनके घर के पास एलटीटीई के स्नाइपर द्वारा हत्या कर दी गई एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू किया गया।
​२००८: टाटा स्टील ने वियतनाम में इस्पात परिसर बनाने के लिए वियतनाम स्टील कॉर्पोरेशन और वियतनाम सीमेंट इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
​२००८: भारत: मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर हथियार प्रणाली ‘पिनाका’ के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया गया।
​२००८: भारत: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती रंगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया।
​२०१०: मध्य रूस, साइबेरिया और पश्चिमी कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण प्रतिदिन लगभग ७ लाख टन कार्बन मोनोऑक्साइड और जहरीला धुआं वायुमंडल में फैला, जिससे उत्तरी गोलार्ध और आर्कटिक क्षेत्र के ऊपर प्रदूषण का दायरा बढ़ गया था।
​२०१२: लंदन में ३०वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का रंगारंग समापन हुआ।
​२०१५: इराक की राजधानी बगदाद के सदर सिटी इलाके में स्थित जमीला थोक बाजार में एक रेफ्रिजरेटर ट्रक में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में ७६ लोग मारे गए और २१२ अन्य घायल हो गए थे।
​२०१६: रियो ओलंपिक २०१६ में अमेरिका की स्टार तैराक केटी लेडेकी ने ८०० मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
​२०१६: उत्तरी यमन में एक स्कूल पर हुए हवाई हमले में कम से कम १० बच्चों की मौत हो गई और २८ अन्य घायल हो गए।
​२०१६: सीरिया के अलेप्पो शहर में हिंसक झड़पों और हमलों में कम से कम ५१ लोगों की जान चली गई।
​२०१७: भारत के हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के पास एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण दो बसें मलबे की चपेट में आ गईं, जिसमें कम से कम ४४ से ४६ लोगों की मौत हो गई।
​२०१८: ब्रूक्स कोएप्का ने टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर पीजीए चैंपियनशिप जीती।
​२०१८: उत्तर और दक्षिण कोरिया के वार्ताकारों ने नेताओं के तीसरे ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए एक समझौते पर सहमति जताई।
​२०१९: मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों सीबीएस और वायकॉम ने एक बड़े समझौते के तहत आपस में विलय की घोषणा की।
​२०२०: यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।
​२०२१: तालिबान ने देश के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहरों- कंधार और हेरात पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया।
​२०२१: डेल्टा वेरिएंट के प्रसार के बीच, अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कुछ कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज को मंजूरी दी।
​२०२२: प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क के चॉटकुआ में एक व्याख्यान के दौरान चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद वे वेंटिलेटर पर चले गए।
​२०२३: इथियोपिया में अमहारा क्षेत्र के फिनोटे सेलाम में सरकारी हवाई हमले के दौरान २६ लोगों की मौत हो गई।
​२०२४: भारत: आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में देश भर के करीब ३ लाख डॉक्टरों ने प्रदर्शन और हड़ताल की।
​२०२४: अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
​२०२५: अमेरिका ने बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित किया।
​१३ अगस्त को जन्मे व्यक्ति~
​१८४८: रमेश चन्द्र दत्त – अंग्रेजी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान शिक्षाशास्त्री।
​१८६३: गंगाप्रसाद वर्मा – भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
​१८८७: नरेन्द्र मोहन सेन – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
​१८९९: अल्फ्रेड हिचकॉक – इंग्लैंड के प्रख्यात फिल्म निर्माता।
​१९३६: वैजयंती माला – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
​१९५२: योगिता बाली – हिन्दी सिनेमा जगत की जानी-मानी अभिनेत्री।
​१९६३: श्रीदेवी – भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्री।
​१३ अगस्त को हुए निधन~
​१७९५: अहिल्याबाई होल्कर – मराठा साम्राज्य की महान वीरांगना और इंदौर की महारानी।
​१९१०: फ्लोरेंस नाइटिंगेल – ‘आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता’ नर्स।
​१९३६: भीकाजी कामा – भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी।
​२०१८: सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के प्रमुख नेता।
​१३ अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
​विश्व अंगदान दिवस: अंगदान के महत्व और इससे मिलने वाले नए जीवन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।
​अंतर्राष्ट्रीय लेफ्ट-हैंडर्स दिवस: दुनिया की कुल आबादी में लगभग १० प्रतिशत बाएं हाथ के लोगों की अनूठी विशेषताओं और चुनौतियों को याद करने का दिन।

About Author

Advertisement