रेपको बैंक ने रचा इतिहास: वित्त वर्ष २०२५-२६ में ₹१६९ करोड़ का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ

FB_IMG_1785956312356

गृह मंत्रालय को सौंपा ₹२२.९० करोड़ का लाभांश

​नई दिल्ली: सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए रेपको बैंक ने वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में ₹१६९ करोड़ का शुद्ध लाभ हासिल किया है। यह बैंक के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मुनाफा है।
​इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर रेपको बैंक के अध्यक्ष श्री ई. संथानम, निदेशक श्री थंगराजू और प्रबंध निदेशक श्री ओ.एम. गोकुल के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्रालय की ओर से गृहमंत्री को ₹२२.९० करोड़ का लाभांश चेक सौंपा गया।
​केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बैंक प्रबंधन और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा, “वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में ₹१६९ करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित करके सहकारी बैंकिंग में एक मिसाल कायम करने के लिए रेपको बैंक प्रबंधन को बधाई। गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र के तहत बैंक की यह सफलता इसकी व्यावसायिकता और उत्कृष्टता का प्रमाण है।”
​उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत रेपको बैंक लगातार अपने वित्तीय प्रदर्शन और सेवा गुणवत्ता में सुधार करते हुए सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

About Author

Advertisement