तेहरान: अमेरिका और इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी दक्षिणी सीमा पर सैन्य तैनाती तेज कर दी है। संभावित अमेरिकी जमीनी हमले की आशंका को देखते हुए ईरानी सेना की ९२वीं आर्मर्ड डिवीजन ने T-७२ सीरीज के मुख्य बैटल टैंकों को इराक और कुवैत सीमा के पास स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अबादान क्षेत्र की ओर रवाना किया है।
खुजेस्तान प्रांत में स्थित अबादान क्षेत्र ईरान के तेल कुओं, रिफाइनरियों और जलमार्गों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के पास लगभग १५१३ मुख्य युद्धक टैंक हैं, जिनमें ४८० T-७२S टैंक शामिल हैं। यह तैनाती किसी भी संभावित सीमित भू-आक्रमण का मुकाबला करने और अपने रणनीतिक ठिकानों की रक्षा के लिए की गई है।











