गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली राज्य की पहली महिला रूपमणि गढ़ से लोकसेवा भवन में मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रूपमणि गढ़ ने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर असम का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। असम की ‘नारी शक्ति’ को दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने के लिए उनकी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य में देश और राज्य के लिए और अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।










