उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का भुवनेश्वर मे भव्य स्वागत​

FB_IMG_1783598085915

भुवनेश्वर: ​भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उपराष्ट्रपति के रूप में इस यात्रा पर पहुंचे राधाकृष्णन के स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।​हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति की अगवानी ओडिशा के राज्यपाल डा. हरी बाबू कम्भम्पाटी, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। अपनी इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

About Author

Advertisement