जॉर्जिया मेलोनी का पलटवार: डोनाल्ड ट्रंप की फोटो वाली कहानी को बताया पूरी तरह से झूठ और बेबुनियाद

9de6636c-bfc1-4261-a960-1decff53c08b

रोम: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक टिप्पणी पर बेहद तीखा जवाब दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक इतालवी टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया था कि जी-७ समिट के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने उनसे साथ में एक फोटो खिंचवाने की मिन्नतें (अपील) की थीं।
​ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं ऐसी टिप्पणी से सचमुच हैरान हूँ। मुझे नहीं पता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप की यह बात पूरी तरह से मनगढ़ंत है।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि यह बेहद निराशाजनक है कि ट्रंप पश्चिम और अमेरिका के दुश्मनों (विरोधी नेताओं) के प्रति वैसी सख्ती नहीं दिखाते, जितनी अपने सहयोगी देशों के प्रति दिखाते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते हैं।”
​इटली के विदेश मंत्री ने रद्द की अपनी अमेरिका यात्रा
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के इस बयान से इटली सरकार बेहद नाराज है। दोनों देशों के बीच उपजे इस कूटनीतिक तनाव के कारण इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने अगले हफ्ते होने वाली अपनी आधिकारिक अमेरिका यात्रा को रद्द करने की घोषणा कर दी है। इस घटनाक्रम से वॉशिंगटन और रोम के रिश्तों में नई दरार आ गई है।

About Author

Advertisement