नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में १७ जून के नाम कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। आज ही के दिन ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ अमेरिका को फ्रांस की तरफ से उपहार में मिली थी और इस विशाल मूर्ति को १७ जून के ही दिन आधिकारिक रूप से अमेरिका को सौंपा गया था।
देश-दुनिया के इतिहास में १७ जून की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
१२३९: इंग्लैंड के राजा एडवर्ड प्रथम (लॉन्गशैंक्स) का जन्म हुआ था।
१६३१: आसफ़ ख़ाँ की पुत्री और मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) की पत्नी मुमताज़ महल का निधन हुआ। दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल जिस मुमताज महल की याद में बनाया गया था, अपने १४वें बच्चे को जन्म देते समय उनका निधन हो गया था।
१६७४: शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाबाई का निधन हुआ था।
१७०३: अंग्रेज धर्म प्रचारक और धर्मशास्त्री, मेथोडिस्ट आंदोलन के संस्थापक जॉन वेस्ली का जन्म हुआ था।
१७५६: नवाब सिराजुद्दौला ने ५० हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
१७७५: अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘बंकर हिल की लड़ाई’ लड़ी गई थी।
१७९९: नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
१८५५: ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को न्यूयॉर्क के बंदरगाह लाया गया।
१८५८: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के पास कोटा-की-सराय में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं।
१८६२: भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का जन्म हुआ था।
१८७१: अफ्रीकी-अमेरिकी कवि और उपन्यासकार जेम्स वेल्डन जॉनसन का जन्म हुआ था।
१८८७: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काट्जु का जन्म हुआ था।
१८९५: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ था।
१९०३: असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म हुआ था।
१९१७: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में ‘हृदय कुंज’ को अपना आवास बनाया।
१९२८: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का निधन हुआ था।
१९३८: जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१९४०: सोवियत संघ ने लिथुआनिया, लातविया और एस्टोनिया पर कब्जा कर लिया था।
१९४२: उत्तराखंड के राजनीतिज्ञ तथा वहाँ के दूसरे मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्म हुआ था।
१९४४: जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में आत्मसमर्पण किया।
१९४४: आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता प्राप्त हुई और इसी दिन वहां राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
१९४५: भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव पी. डी. टी. आचार्य का जन्म हुआ था।
१९५०: सर्जन रिचर्ड लॉलर ने शिकागो में पहला किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) ऑपरेशन किया।
१९६३: अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक स्कूलों में प्रभु की प्रार्थना और बाइबिल को अनिवार्य रूप से पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।
१९७०: हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत का जन्म हुआ था।
१९७२: अमेरिका में ‘वाटरगेट स्कैंडल’ की शुरुआत हुई, जिसके कारण तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को १९७४ में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
१९७३: भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म हुआ था।
१९७४: ब्रिटेन की संसद में बम विस्फोट हुआ, जिससे ११ लोग घायल हो गए।
१९८०: अमेरिका ने अपनी १६० परमाणु मिसाइलों को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इनका इस्तेमाल किया जा सके।
१९८१: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव का जन्म हुआ था।
१९८५: डिस्कवरी चैनल ने पहली बार अपना प्रसारण अमेरिका में शुरू किया था।
१९८५: सऊदी अरब के राजकुमार सुल्तान बिन सलमान अल सऊद पहले अरब और मुस्लिम अंतरिक्ष यात्री बने।
१९९१: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
१९९४: उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को अपने देश में बने रहने देने पर सहमत हुआ।
१९९५: मरुस्थलीकरण और सूखे के प्रभाव को लेकर जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पहली बार विश्व स्तर पर ‘सूखा रोकथाम दिवस’ मनाया गया।
१९९९: थाबो म्बेकी के दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बनने के बाद लेकोटा जुमा वहां के उपराष्ट्रपति नियुक्त हुए। साथ ही कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना की गई।
२००१: नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
२००२: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।
२००३: फ़्रांस में १६५ ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार किए गए।
२००४: मंगल ग्रह पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
२००४: बगदाद में सेना के भर्ती केन्द्र पर हुए विस्फोट में ४२ लोगों की मौत हुई।
२००८: देश में ही विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
२००८: कनाडा सरकार ने ‘तमिल वर्ल्ड मूवमेंट’ संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
२००८: रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा २०१२ तक नष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
२००९: भारत के ऐतिहासिक चन्द्रयान मिशन ने चन्द्रमा के करीब पहुंचकर ऐसे आंकड़े जुटाए थे, जिनसे वहां पानी होने के संकेत मिले।
२००९: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रीय जलवायु नीति को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन विधेयक पर महत्वपूर्ण कदम उठाए थे।
२०१०: फीफा विश्व कप २०१० के दौरान, स्विट्जरलैंड ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार स्पेन को 1-0 से हरा दिया था।
२०१०: भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने देश में बेस रेट प्रणाली को लागू करने की घोषणा की।
२०११: नाटो के लड़ाकू विमानों ने त्रिपोली पर फिर से बमबारी शुरू कर दी, जबकि अमेरिका और लीबिया के विद्रोहियों ने मुअम्मर गद्दाफी के उस नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें उनके पद छोड़ने और तीन महीने के भीतर चुनाव कराने की बात कही गई थी।
२०११: दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाते हुए उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग को निशाना बनाने में सक्षम सटीक निर्देशित मिसाइलें तैनात कर दीं।
२०१२: भारतीय बैडमिंटन स्टार साईना नेहवाल ने चीन की ली शुएरुई को हराकर तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन का ख़िताब अपने नाम किया।
२०१२: सीरियाई राष्ट्रीय परिषद (एसएनसी) के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र से देश में सशस्त्र शांति सैनिकों को भेजने का आग्रह किया।
२०१३: भारी बारिश के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की शुरुआत हुई। इस आपदा में केदारनाथ धाम को भारी नुकसान पहुंचा और हजारों लोगों की जान चली गई।
२०१३: जासूसी और भ्रष्टाचार के एक बड़े राजनीतिक घोटाले के कारण चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र नेकस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
२०१४: इस दिन अमेरिका ने घाना को २ से १ के रोमांचक मुकाबले में हराकर ब्राजील में आयोजित विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।
२०१५: प्रश्न पत्र लीक होने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए नकल के आरोपों के बीच, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष २०१५-१६ के लिए ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) को रद्द कर दिया था।
२०१५: मुंबई के मलाड इलाके में जहरीली शराब (हूच) पीने से ९४ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
२०१५: जापान की सांसद ने मतदान करने की कानूनी उम्र २० वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
२०१५: तुर्की के पूर्व राष्ट्रपति और सात बार प्रधानमंत्री रहे सुलेमान डेमिरेल का ९० वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
२०१६: बोको हरम के आतंकवादियों ने नाइजीरिया के अदामावा राज्य के कुडा गांव में एक अंतिम संस्कार के दौरान हमला कर १८ महिलाओं की हत्या कर दी थी।
२०१६: लेबर पार्टी की सांसद ‘जो कॉक्स’ की वेस्ट यॉर्कशायर में एक दक्षिणपंथी हमलावर द्वारा गोली मारकर और चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।
२०१७: मध्य पुर्तगाल के पेड्रोगो ग्रांडे क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग में ६४ लोगों की जान चली गई थी और २०० से अधिक लोग घायल हुए थे।
२०१७: जापान के तट के पास अमेरिकी नौसेना का विध्वंसक पोत ‘यूएसएस फिट्जगेल्ड’ और फिलीपींस का मालवाहक जहाज ‘एसीएक्स क्रिस्टल’ आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में ७ अमेरिकी नौसैनिकों की मौत हो गई थी।
२०१८: ग्रीस और मेसिडोनिया गणराज्य ने प्रेस्पा झील के तट पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते ने दोनों देशों के बीच लगभग तीन दशकों से चले आ रहे ‘मैसिडोनिया नाम विवाद’ को समाप्त कर दिया।
२९१८: लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में इवान डुके को नया राष्ट्रपति चुना गया।
२०१८: मिस्र के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का काहिरा में एक अदालत की सुनवाई के दौरान निधन हो गया था।
२०१८: नाइजीरिया के कोंडुगा में बोको हरम के आत्मघाती हमलों में ३० लोगों की मौत हो गई थी और ४० से अधिक लोग घायल हो गए थे।

२०१९: कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में देश भर के करीब 5लाख डॉक्टरों ने हड़ताल की थी।
२०२१: देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी था। इस दौरान रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) द्वारा विकसित एंटी-कोविड दवा ‘२-डीजी’ को कोरोना के सभी वेरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी पाया गया था।
२०२१: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ‘जूनटींथ’ राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस को कानून के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे।
२०२१: अफगानिस्तान में तालिबान और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष जारी था। काबुल के एक शिया बहुल इलाके में बम विस्फोटों में कई लोगों की जान चली गई थी।
२०२२: असम में भयंकर बाढ़ के कारण १९ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए और राज्य के कई हिस्से पानी में डूब गए थे।
२०२३: पहली बार रूस ने बेलारूस में परमाणु हथियार भेजे और उन्हें यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात (फिक्स) कर दिया।
२०२४: इक्वाडोर में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) से छह लोगों की मौत हो गई और ३० लोग लापता हो गए।
२०२४: न्यू जलपाईगुड़ी में एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।
२०२५: मेटा ने पुष्टि की कि अब वॉट्सऐप पर स्टेटस टैब में भी विज्ञापन दिखाए जाएंगे।
२०२५: पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए १६ पार्क दोबारा खोल दिए गए।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस (वर्ल्ड डे टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन एंड ड्राफ्ट): बंजर भूमि की समस्या और सूखे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आज के दिन वैश्विक स्तर पर यह दिवस मनाया जाता है।









