अब केवल ६ घंटे में सिलीगुड़ी से दिल्ली

FB_IMG_1780757480875

बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार के सत्ता में आते ही बुलेट ट्रेन का आगाज़

काेलकाता: बंगाल में सत्ता पलट होने के बाद अब केंद्र और राज्य के बीच का तालमेल एकदम पटरी पर लौट आया है। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता के ‘नवान्न’ में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ एक धांसू मीटिंग की। इस महा-बैठक के बाद बंगाल के लिए करीब १ लाख करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स का एलान किया गया है, जिसने सबको चौंका दिया है।
​इस मीटिंग की सबसे बड़ी हाइलाइट रही सिलीगुड़ी के लिए बुलेट ट्रेन की घोषणा। रेल मंत्री ने बताया कि आम बजट में प्रस्तावित नया बुलेट ट्रेन कॉरिडोर दिल्ली से लखनऊ और पटना होते हुए उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा। इसके बनने के बाद दिल्ली से सिलीगुड़ी का सफर सिर्फ ६ घंटे का रह जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुरानी ममता सरकार पर टोंट कसते हुए कहा कि पहले की सरकार के अड़ंगों की वजह से बंगाल का विकास रुका हुआ था, लेकिन अब डबल इंजन सरकार में जमीन की कोई कमी नहीं होगी और रुकी हुई ६१ रेल परियोजनाओं को रॉकेट की रफ्तार से पूरा किया जाएगा। इसके अलावा कोलकाता मेट्रो के लिए ६० नए रेक और १०२ स्टेशनों को मॉडर्न बनाया जाएगा। मजे की बात देखिए, मीटिंग से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बिल्कुल आम पब्लिक की तरह कोलकाता में मेट्रो और ऑटो की सवारी करते हुए नवान्न पहुंचे, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है।

About Author

Advertisement