असम: खुफिया केबिन से २.४४ करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ ट्रक जब्त

FB_IMG_1779987873843

बारपेटा: असम में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। बारपेटा पुलिस ने एक ट्रक के भीतर विशेष रूप से बनाए गए खुफिया केबिन (सीक्रेट कैविटी) में छिपाकर ले जाई जा रही २.४४ करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है। असम के मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की है।​मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तस्करों ने ट्रक में गुप्त जगह बनाकर ‘विशेष डिलीवरी’ असम में दाखिल करने की कोशिश की थी, लेकिन बारपेटा पुलिस ने पहले ही उनकी वापसी का इंतजाम कर दिया। पुलिस ने इस तलाशी अभियान के दौरान ट्रक से ६७१ ग्राम हेरोइन और २२,००० याबा टैबलेट बरामद किए हैं। राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘असम अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत पुलिस तस्करों के नेटवर्क को लगातार नेस्तनाबूद कर रही है।

About Author

Advertisement