कोलकाता: भारत की प्रमुख सोलर सेल निर्माण कंपनियों में से एक जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड को ‘आईसीसी टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस अवार्ड्स २०२६’ के तहत “इननोवेशन कैटालिस्ट” श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मुंबई के जिओ वर्ल्ड कान्वेंशन सेंटर में इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स(आईसीसी)
द्वारा आयोजित ग्रीनटेक और ऊर्जा सत्र के दौरान प्रदान किया गया।
इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार, स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) और तकनीकी प्रगति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित करता है।
जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड को भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को स्थानीय उत्पादन उत्कृष्टता के माध्यम से सुदृढ़ करने में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कंपनी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में १.९६ गीगावॉट क्षमता की पीवी सेल निर्माण सुविधा संचालित कर रही है।
ग्रीनटेक और ऊर्जा सत्र में नीति-निर्माताओं, उद्योग नेताओं, तकनीकी नवप्रवर्तकों तथा ऊर्जा विशेषज्ञों की भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में नवीकरणीय ऊर्जा निवेश, ऊर्जा भंडारण समाधान, भविष्य की ऊर्जा तकनीकों और भारत के विकसित हो रहे ऊर्जा परिदृश्य में नवाचार-आधारित विकास के अवसरों पर चर्चा की गई।










