कोलकाता: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन केंद्र सरकार की मिनिरत्न–एक श्रेणी की बहुउद्देश्यीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने ३१ मार्च २०२६ को समाप्त तिमाही और वार्षिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। १७ मई २०२६ को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में इन परिणामों को मंजूरी दी गई।
२०२५–२६ वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कुल आय २१.५६ प्रतिशत बढ़कर ७९१.२८ करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ६५०.९२ करोड़ रुपये थी। ३१ मार्च २०२६ को समाप्त तिमाही में कर-पूर्व लाभ १२०.७९ करोड़ रुपये तथा शुद्ध लाभ ९०.५३ करोड़ रुपये रहा।
२०२५–२६ वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय २७८४.६० करोड़ रुपये रही, जो २०२४–२५ वित्त वर्ष की तुलना में ८.०३ प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि में कर-पूर्व लाभ ५.४४ प्रतिशत बढ़कर ३३०.८७ करोड़ रुपये तथा कर-पश्चात लाभ ५.५३ प्रतिशत बढ़कर २४५.६८ करोड़ रुपये हो गया।
निदेशक मंडल ने मार्च २०२६ में घोषित और वितरित ४२.५० प्रतिशत अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त २०२५–२६ वित्त वर्ष के लिए ४२.५० प्रतिशत अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की है।









