कोलकाता: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने काेचबिहार दक्षिण के विधायक रथींद्र बोस को सर्वसम्मति से अठारहवीं पश्चिम बंगाल विधानसभा का माननीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रथींद्र बोस की दूरदर्शिता, अनुभव और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आगामी पांच वर्षों तक विधानसभा की कार्यवाही को सुचारु, निष्पक्ष और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री अधिकारी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा में विपक्षी सदस्यों की आवाज को दबाया नहीं जाएगा तथा लोकतांत्रिक वातावरण और अधिक मजबूत होगा।









