असम: ‎घुसपैठ के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ नीति जारी रहेगी: मुख्यमंत्री सरमा‎‎

FB_IMG_1778839047405

गुवाहाटी: असम में घुसपैठ रोकने के लिए राज्य सरकार सख्त रुख अपनाए रखेगी। यह बात असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कही।‎उन्होंने कहा कि असम की भूमि, संस्कृति और जनसांख्यिकीय संरचना की रक्षा के लिए सरकार हमेशा दृढ़ संकल्पित है।‎मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुवार रात लगभग १२ बजकर २० मिनट पर असम पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के संयुक्त अभियान में १२ घुसपैठियों को असम में प्रवेश करते समय पकड़ा गया और वापस भेज दिया गया।‎उन्होंने आगे कहा कि अवैध घुसपैठ और जबरन जनसांख्यिकीय परिवर्तन की किसी भी कोशिश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। घुसपैठ के मामले में असम सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है- “शून्य सहनशीलता”।‎मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी असम पुलिस और सीमा सुरक्षा बल संयुक्त रूप से राज्य की सुरक्षा और सीमाओं की निगरानी में सख्ती बरतते रहेंगे।

About Author

Advertisement