सिलीगुड़ी: बीते गुरुवार रात सिलीगुड़ी के बर्धमान रोड क्षेत्र में एक भीषण अग्निकांड की घटना घटी, जिसमें पाँच घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद यह तेजी से चारों ओर फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालाँकि त्वरित कार्रवाई के बावजूद पाँचों घरों को भारी नुकसान पहुँचा।
अग्निशमन विभाग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना की जाँच अग्निशमन विभाग और पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।











