गुवाहाटी: गुवाहाटी के वशिष्ठ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट की घटनाओं में शामिल दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक वायुचालित बंदूक तथा कई धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिपुल अली, रमजान, गाजी, नासिब, आसादुर, अब्दुर, शाहिद, सामादुर और मक्तुल हुसैन के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वे किसी अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल हैं या नहीं, इस दिशा में भी जांच जारी है।








