नई दिल्ली: आईपीएल २०२६ में मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस स्थिति में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने देश के प्रमुख तेज गेंदबाज की फॉर्म को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए शारीरिक तनाव और मानसिक थकान को इसका मुख्य कारण बताया है।
शास्त्री ने मुंबई इंडियन्स को सलाह दी है कि वह आने वाले व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपने प्रमुख तेज गेंदबाज का प्रबंधन सावधानीपूर्वक करे। उन्होंने कहा कि बुमराह पिछले 12 महीनों में भारतीय टीम के साथ भारी कार्यभार झेलने के बाद इस आईपीएल में उतरे हैं। उनका संघर्ष केवल शारीरिक नहीं है, बल्कि मानसिक थकान भी इसका एक बड़ा कारण है।
शास्त्री ने यह भी कहा कि मुंबई इंडियन्स को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि आने वाले दो वर्षों में भारतीय टीम का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान कई टेस्ट श्रृंखलाएं और एकदिवसीय विश्व कप भी होना है। इसलिए उनकी फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इस सीजन में बुमराह ने १० मैचों में केवल ३ विकेट लिए हैं, जो चिंता का विषय है। मुंबई इंडियन्स के लिए वह हर मैच में किफायती गेंदबाजी तो कर रहे हैं, लेकिन विकेट हासिल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले ५ मैचों में तो वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं।
शास्त्री का मानसिक थकान को लेकर दिया गया बयान उन बड़ी चुनौतियों को भी उजागर करता है, जिनका सामना खिलाड़ियों को करना पड़ता है। बुमराह भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हैं, इसलिए उनका कार्यभार प्रबंधन एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया









