आरआईएसएम के रूप में गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन (मेडिकल) का विश्वस्तरीय विज्ञान-प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन विश्वविद्यालय का शुरुआत‎‎

IMG-20260429-WA0084

बेंगलुरु: शिक्षा को वास्तविक जीवन की आवश्यकताओं और भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन (मेडिकल) ने न्यूयॉर्क स्थित एक प्रमुख सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी एट अल्बानी (स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क) के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत बेंगलुरु में ‘रामैया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट’ (आरआईएसएम) नामक एक मानित विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।‎ गौरतलब है कि गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन के अंतर्गत रामैया यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज़, रामैया मेडिकल कॉलेज तथा रामैया मेमोरियल अस्पताल संचालित होते हैं। आरआईएसएम को अगली पीढ़ी के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और प्रबंधन संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उद्योग-संबद्ध शिक्षा प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय का प्रथम शैक्षणिक सत्र अगस्त २०२६ से प्रारंभ होगा।‎छह दशकों से अधिक समय से शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के आधार पर यह नई पहल उच्च शिक्षा को वैश्विक तथा उद्योगोन्मुख दृष्टिकोण से पुनर्परिभाषित करेगी। यहां अभियांत्रिकी, व्यवसाय तथा विज्ञान के क्षेत्रों में स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रारंभिक पाठ्यक्रमों में कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता में बी.टेक, वैमानिकी अभियांत्रिकी, विद्युत विज्ञान के साथ-साथ व्यवसाय प्रशासन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल होंगे।‎आरआईएसएम का शैक्षणिक ढांचा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के संयुक्त सहयोग से विकसित पाठ्यक्रमों पर आधारित है। इसमें बहुविषयक शिक्षा, उद्योग प्रायोजित उत्कृष्टता केंद्र, इंटर्नशिप, जीवंत परियोजनाएं तथा अंतिम परियोजना कार्य के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव को शामिल किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में वास्तविक समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित हो सके।‎इस संस्थान में सभी पाठ्यक्रमों में एकीकृत व्यवसाय और प्रबंधन आधारित दृष्टिकोण अपनाकर प्रासंगिकता को मूल आधार बनाया गया है। प्रत्येक पाठ्यक्रम में प्रारंभ से ही उद्योग जगत के अनुभव को शामिल किया जाएगा, जिससे शिक्षा व्यावहारिक और परिणामोन्मुख बनी रहे। विद्यार्थियों को ‘मार्गदर्शक प्राध्यापक’ तथा ‘व्यवहारिक प्राध्यापक’ के रूप में उद्योग विशेषज्ञों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।‎उद्घाटन अवसर पर गोकुल एजुकेशन फाउंडेशन (मेडिकल) के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य रणनीति अधिकारी गुरुचरण गोलरकेरी ने कहा कि आज का वैश्विक परिवेश अत्यंत गतिशील और परस्पर जुड़ा हुआ है, जहां पारंपरिक शिक्षा प्रणाली पर्याप्त नहीं रह गई है। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से तकनीक, व्यवसाय और व्यावहारिक शिक्षा को एकीकृत कर विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।‎वहीं, यूनिवर्सिटी एट अल्बानी के अध्यक्ष हविडान रोड्रिगेज ने इस साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कंप्यूटर विज्ञान, अभियांत्रिकी, व्यवसाय और नैनो प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी।‎विश्वविद्यालय का मुख्य आवासीय परिसर बेंगलुरु के देवनहल्ली स्थित सूचना प्रौद्योगिकी निवेश क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जो वैमानिकी पार्क, विशेष आर्थिक क्षेत्र और अन्य औद्योगिक केंद्रों के निकट होगा। अगस्त २०२६ से येलहंका स्थित अस्थायी परिसर में शिक्षण प्रारंभ होगा, जबकि सितंबर २०२७ तक मुख्य परिसर पूर्ण रूप से संचालित होने की संभावना है।‎सभी पाठ्यक्रम पूर्णतः आवासीय मॉडल पर आधारित होंगे, जिससे विद्यार्थियों के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सके। इसमें खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वास्थ्य संबंधी पहल, नेतृत्व विकास तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां शामिल होंगी, जिससे एक संतुलित और अनुभवपरक शिक्षण वातावरण तैयार होगा।

About Author

Advertisement