काठमांडू: नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) ने पदभार संभालने के बाद कम से कम एक वर्ष तक किसी भी विदेशी यात्रा पर न जाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के महासचिव भूप देव शाह ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री का पूरा ध्यान फिलहाल आम जनता के मुद्दों और देश के विकास पर है।
इसी साल मार्च में शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए भारत आने का निमंत्रण भेजा था। नेपाल में यह परंपरा रही है कि नए प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा भारत से शुरू करते हैं, लेकिन बालेन शाह ने इस चलन से हटकर घरेलू कार्यों को प्राथमिकता दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका यह निर्णय विदेश नीति में एक सतर्क और परिपक्व दृष्टिकोण का संकेत देता है।








