केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का उत्तर सिक्किम का दो दिवसीय दौरा ‎‎

FB_IMG_1777571819355

मंगन: सिक्किम दौरे पर आए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मंगन जिले पहुंचे। वह उत्तर सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर हैं।‎केंद्रीय मंत्री का मानुल क्षेत्र स्थित ग्रेफ शिविर कार्यालय में मंगन जिले के जिलाधिकारी अनंत जैन, पुलिस अधीक्षक एल. बी. छेत्री, शिविर के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन सुरज तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। उनके साथ समाज कल्याण विभाग की सचिव सारिका प्रधान, विशेष सचिव सत्येक प्रधान और प्रसिद्ध फिल्म गायक मोहित चौहान भी मौजूद थे।‎रिजिजू को मंगन जिला पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इससे पहले उन्हें जिले के प्रवेश बिंदु काबी क्षेत्र में उप-जिलाधिकारी मोनिका राय और मंगन के उप-पुलिस अधीक्षक रिंकू वांग्मू भूटिया ने भी स्वागत किया। इसके बाद वह लाचुंग के लिए रवाना होने से पहले स्थानीय अधिकारियों के मेस में कुछ समय के लिए रुके।

About Author

Advertisement