माइकल बोस की २५वीं एकल चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ‎‎

IMG-20260426-WA0067

कोलकाता: कोलकाता स्थित एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की पश्चिमी दीर्घा में प्रसिद्ध चित्रकार माइकल बोस की २५वीं एकल चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ है। इस प्रदर्शनी को लेकर कला प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।‎इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मूर्तिकार तारक गड़ाई, मूर्तिकार विमल कुंडु, विशिष्ट संगीतकार मल्लार घोष, वाचिक कलाकार मल्लिका घोष, अभिनेता संदीप डे, स्वपन सरकार, पत्रकार तुषार पटवारी तथा कलाकार सुजीत कुमार घोष ने किया।

प्रदर्शनी में कलाकार की विभिन्न प्रकार की चित्रकृतियाँ प्रदर्शित की गई हैं, जिनमें उनकी सृजनशीलता और सौंदर्यबोध की विविधता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। कला जगत के प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति ने उद्घाटन समारोह को विशेष बना दिया।‎उल्लेखनीय है कि यह चित्र प्रदर्शनी आगामी २ मई तक चलेगी।

About Author

Advertisement