मंगपू में विधानसभा चुनाव को लेकर सशस्त्र सीमा बल द्वारा फ्लैग मार्च

FB_IMG_1776697823559

मंगपूः मंगपू क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शांति–व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। दार्जिलिंग जिला के खरसांग महकमे के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है।
मंगपू क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को सक्रिय किया गया है। मंगपू पुलिस आउटपोस्ट के प्रभारी ओसी आईनुल हक की उपस्थिति में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने नालीडांडा से रेसेप बाजार तक फ्लैग मार्च किया।
प्रशासन के अनुसार, फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बनाए रखना है।
इस क्षेत्र में २३ जनवरी २०२६ को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

About Author

Advertisement