सिलीगुड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री का रोड शो, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

cm-bhajanlal-sharma-siliguri-roadshow

सिलीगुड़ी: आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सिलीगुड़ी में एक रोड शो किया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के समर्थन में आयोजित किया गया।
रोड शो में कई दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग इस जनसंपर्क अभियान से जुड़े।
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल का मौजूदा माहौल इस ओर संकेत दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता परिवर्तन चाहती है।

About Author

Advertisement