सिलिगुड़ी में घर से चल रहे मादक पदार्थ कारोबार का भंडाफोड़, २६७ ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद, युवक गिरफ्तार

What-are-my-Rights-when-I-am-Under-Arrest

सिलिगुड़ी: शहर में एक घर से चल रहे अवैध मादक पदार्थ कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है तथा लगभग २६७ ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है।
सूत्रों के अनुसार यह संयुक्त कार्रवाई विशेष अभियान दल और माटीगाड़ा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वास कॉलोनी निवासी १९ वर्षीय रोहित महतो के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने ही आवास से लंबे समय से मादक पदार्थों का अवैध व्यापार चला रहा था और यह स्थान ऐसे कारोबार का केंद्र बन गया था। आरोपी कथित रूप से पूरा संचालन स्वयं ही कर रहा था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लगभग २४ घंटे तक घर की निगरानी की और इसके बाद छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने २६७ ग्राम मादक पदार्थ, १५ हजार रुपये नकद तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद सामग्री की बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
मामले में संबंधित कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

About Author

Advertisement