कोलकाता(शुभाशिस विश्वास): बंगाली नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर दोनों पक्षों की ओर से राजनीतिक संदेश भी देखने को मिले।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने द्वारा लिखित और संगीतबद्ध एक गीत सोशल मीडिया पर साझा कर राज्यवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्रों के लोगों को बंगाली नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि नई सुबह में सभी का जीवन पवित्रता और कलंक रहित हो।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पहले ही १०५ सामाजिक योजनाएं लागू कर चुकी है और आगे भी जनकल्याण ही मुख्य लक्ष्य रहेगा। साथ ही उन्होंने केंद्र पर वंचना का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी परोक्ष रूप से सवाल उठाए।
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में सभी की इच्छाएं पूरी हों। उन्होंने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भारत की सभ्यता का गौरव बताया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विकास, सुशासन और सभी के कल्याण के एक नए अध्याय की आशा व्यक्त की। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन ने भी राज्यवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
नववर्ष के इस दिन शासक और विपक्षी दोनों पक्षों के शुभकामना संदेशों के साथ राज्य की राजनीति की गर्माहट भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।










