५ जुलाई का इतिहास

July 5. Text on white background. 3d illustration.

​नयी दिल्ली: आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है, जिनमें १९४७ में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम का ब्रिटिश संसद में पेश होना, १९९४ में अमेज़न की स्थापना, और १९४६ में पहली बार बिकिनी का प्रदर्शन शामिल है। जानिए आज के दिन की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं:
​१६५८: मुगल शासक औरंगज़ेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बना लिया।
​१८११: वेनेज़ुएला ने औपचारिक रूप से स्पेनिश साम्राज्य से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। यह घोषणा कराकास में हुई, जहां वेनेज़ुएला की पहली नेशनल कांग्रेस ने स्वतंत्रता अधिनियम को स्वीकृति दी।
​१८६५: विलियम बूथ द्वारा लंदन में ‘क्रिश्चियन मिशन’ (बाद में साल्वेशन आर्मी) की स्थापना की गई।
​१९२२: नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
​१९३५: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।
​१९४६: पेरिस में पहली बार आधुनिक बिकिनी को स्विमिंग पूल में मॉडल मिशेलिन बर्नार्डिनी द्वारा पेश किया गया।
​१९४७: भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम १९४७ को ब्रिटिश संसद में पेश किया गया। इसे १८ जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।
​१९५०: इज़राइल की संसद (नेसेट) ने ‘वापसी का कानून’ (लाँ ऑफ रिटर्न) पारित किया जिसके तहत सभी यहूदियों को इस्राइल में रहने की अनुमति दी गयी।
​१९५४: बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।
​१९५९: इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।
​१९६०: मंगोलिया ने संविधान अपनाया।
​१९६२: अल्जीरिया १३२ साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।
​१९६८: भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
​१९७१: अमेरिकी संविधान में २६वां संशोधन प्रमाणित किया गया, जिसके तहत मतदान करने की आयु २१ वर्ष से घटाकर १८ वर्ष कर दी गई थी।
​१९७५: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश बने विंबलडन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी। उन्होंने फ़ाइनल में जिमी कॉनर्स को ६-१, ६-१, ५-७, ६-४ से हराया।
​१९७५: केप वर्डे (काबो वर्डे) को पुर्तगाल से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।
​१९७७: पाकिस्तान में जनरल जिया-उल-हक के नेतृत्व में सेना ने तख्तापलट कर जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार को गिरा दिया।
​१९९४: जेफ बेजोस ने वॉशिंगटन के बेलव्यू शहर में अमेज़न की स्थापना की।
​१९९६: दुनिया की पहली क्लोन भेड़ डॉली द शिप का जन्म आज ही के दिन स्कॉटलैंड के रोसलिन इंस्टीट्यूट में हुआ था।
​१९९८: भारत ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र ‘नाग’ के कई सफल परीक्षण किए।
​१९९८: पीट सम्प्रस ने फाइनल मुकाबले में गोरान इवानिसेविच को हराकर पांचवीं बार विंबलडन का एकल खिताब जीता।
​१९९९: संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
​२०००: दुशान्बे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई-५ देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
​२००१: चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री इवान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
​२००२: काठमांडू में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में १० व्यक्ति घायल।
​२००३: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) पर वैश्विक नियंत्रण की घोषणा की। यह बीमारी नवंबर २००२ में चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में सामने आई थी।
​२००४: यूरो कप २००४ फ़ुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रीस ने पुर्तगाल की टीम को १-० से हराकर इतिहास रच दिया था।
​२००७: मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त प्युब्ला में हुए भू-स्खलन से ६० लोगों की मृत्यु।
​२००७: ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
​२००८: नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
​२०१३: इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर हुए बम हमले में १५ लोगों की मौत।
​२०१४: इराक के तिकरित शहर में आईएसआईएस द्वारा बंधक बनाई गई ४६ भारतीय नर्सें रिहा होकर सुरक्षित स्वदेश लौट आईं।
​२०१४: पेट्रा क्वितोवा ने यूजीनी बुशार्ड को ६-३, ६-० से हराकर अपना दूसरा विंबलडन महिला एकल खिताब जीता।
​२०१५: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसराे) ने श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी२८ रॉकेट के जरिए ब्रिटेन के ५ उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
​२०१५: इराक के रामादी और फालुजा शहरों में हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएल) के कम से कम ७३ आतंकवादी मारे गए थे।
​२०१५: सीरिया के अल-रक्का शहर में अमेरिकी हवाई हमलों में लगभग ३० लोगों की मौत हो गई थी।
​२०१५: नाइजीरिया के योबे राज्य में बोको हरम के आत्मघाती हमले में ५ लोग मारे गए, जिससे मरने वालों का आंकड़ा २०० तक पहुंच गया था।
​२०१६: भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, जिसमें १९ नए मंत्रियों को शामिल किया गया था।
​२०१६: सऊदी अरब के तीन शहरों- मदीना, जेद्दा और कतीफ में भीषण आत्मघाती आतंकवादी हमले हुए थे।
​२०१७: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इजरायल यात्रा के दौरान तेल अवीव पहुंचे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इजरायल यात्रा थी।
​२०१७: अचल कुमार ज्योति को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
​२०१७: संजय कुमार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का नया प्रमुख बनाया गया।
​२०१८: जापान के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण भारी तबाही मची थी, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी।
​२०१८: मैक्सिको के तुल्टेपेक में पटाखा कारखाने में हुए धमाकों के कारण दर्जनों लोगों की दुखद मौत हो गई थी।
​२०१९: भारत में जल शक्ति मंत्रालय के तहत ‘जल जीवन मिशन’ और ‘कैच द रेन’ जैसे व्यापक अभियानों की रूपरेखा तय की गई थी।
​२०१९: पॉज़्नान एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स में भारतीय धाविका हिमा दास ने २०० मीटर स्पर्धा में २३.६५ सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता था।
​२०१९: वर्ल्ड युनिभर्सिटी गेम्स में भारत की एलावेनिल वलारिवन ने १० मीटर एयर राइफल इवेंट में रजत पदक जीता था।
​२०२०: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज’ की शुरुआत की थी।
​२०२१: भारत के थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने ब्रिटेन के रक्षा प्रमुख जनरल सर निकोलस कार्टर से मुलाकात की थी।
​२०२१: तालिबान के कब्जे के बाद कम से कम १०३७ अफगान सैनिकों ने अपनी चौकियां छोड़कर ताजिकिस्तान में प्रवेश किया।
​२०२१: नाइजीरिया के कडूना राज्य में बोर्डिंग स्कूल से लगभग १५० छात्रों और कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया था।
​२०२२: पंजाब सरकार ने विजय कुमार जंजुआ को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।
​२०२२: ब्रिटेन के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे से बोरिस जॉनसन की सरकार पर संकट आ गया था।
​२०२४: कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी ने यूके के आम चुनाव में भारी बहुमत हासिल कर १४ साल की कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता का अंत कर दिया।
​२०२४: सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेशकियन ईरान के नए राष्ट्रपति चुने गए।
​२०२५: ईरान ने इजरायल के साथ हुए संघर्ष के बाद अपने हवाई क्षेत्र को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया था।
​२०२५: अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ आने से अब तक २७ लोगों की मौत।
​५ जुलाई को जन्मे प्रमुख व्यक्ति:
​१७९४: सिल्वेस्टर ग्राहम – अमेरिकी आहार विशेषज्ञ जिन्हें “शाकाहार का जनक” माना जाता है।
​१८१०: पी.टी. बार्नम – अमेरिकी शोमैन और सर्कस व्यवसायी।
​१९०१: बी. एन. सरकार – प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता।
​१९११: जॉर्ज पोम्पिडो – फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री।
​१९१८: के. करुणाकरन – केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
​१९४६: असग़र वजाहत – प्राध्यापक और रचनाकार।
​१९४६: रामविलास पासवान – लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री।
​१९४७: लालजी सिंह – भारत के नामी जीव विज्ञानी।
​१९५६: ज्योति खरे – समकालीन कवि एवं लेखक।
​१९८५: मेगन रैपिनो – प्रसिद्ध अमेरिकी सॉकर खिलाड़ी।
​१९९५: पी. वी. सिंधु – भारत की प्रसिद्ध बैडमिन्टन खिलाड़ी।
​५ जुलाई को दुनिया को अलविदा कह गए व्यक्ति:
​१८२६: थॉमस स्टैमफोर्ड रैफल्स – सिंगापुर शहर के संस्थापक।
​१८३३: जोसेफ नाइसेफोर नीपसे – फोटोग्राफी के अग्रदूत।
​१८७७: तोरु दत्त – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
​१९२०: मैक्स क्लिंजर – चित्रकला और शिल्पकला के जर्मन कलाकार।
​१९३७: चेस्टर ग्रीनवुड – ईयरमफ के अमेरिकी आविष्कारक।
​१९४५: जॉन कर्टिन – ऑस्ट्रेलिया के १४वें प्रधानमंत्री।
​१९५७: अनुग्रह नारायण सिन्हा – आधुनिक बिहार के निर्माता।
​१९९४: वैकम मुहम्मद बशीर – दिग्गज मलयालम लेखक व स्वतंत्रता सेनानी।
​२०१८: क्लॉड लैंजमैन – फ्रांसीसी फिल्म निर्माता।
​२०२१: रिचर्ड डोनर – अमेरिकी फिल्म निर्देशक।
​२०२१: राफेल कारा – इतालवी गायिका और नर्तकी।
​२०२१: फादर स्टेन स्वामी – कैथोलिक पादरी और आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता।
​आज का रोचक तथ्य:
​क्या आप जानते हैं? आज ही के दिन, पेरिस में पहली बार बिकिनी को सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था। फ्रांसीसी फैशन डिजाइनर लुइ रियार्ड ने इसे मॉडल मिशेलिन बर्नार्डिनी द्वारा पहनवाकर दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। इसका नाम परमाणु परीक्षण स्थल “बिकिनी एटोल” के नाम पर रखा गया था, क्योंकि इसे भी उतना ही “धमाकेदार” माना गया!

About Author

Advertisement