नई दिल्ली: ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार, ४ जून वर्ष का १५५ वाँ (लीप वर्ष में यह १५६ वाँ) दिन है। साल में अभी और २१० दिन बाकी हैं। आइए जानते हैं इस दिन की मुख्य ऐतिहासिक घटनाएँ:
१८९६: हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में अपनी पहली कार (मॉडल) परीक्षण के लिए सड़क पर उतारी।
१९१७: कोलंबिया विश्वविद्यालय में पत्रकार जोसेफ पुलित्जर की वसीयत के आधार पर पहली बार प्रतिष्ठित ‘पुलित्जर पुरस्कार’ प्रदान किए गए।
१९१९ (महिला अधिकार): अमेरिकी कांग्रेस ने १९ वाँ संशोधन पारित कर राज्यों को भेजा, जिसके तहत महिलाओं को पहली बार मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया गया।
१९१९ (आक्रमण): अमेरिकी नौसेना ने कोस्टा रिका पर हमला किया।
१९२९: जॉर्ज ईस्टमैन ने पहली बार रंगीन फिल्म का नमूना दुनिया के सामने पेश किया।
१९४०: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया।
१९४४: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ही अमेरिकी सेना ने रोम में प्रवेश किया।
१९५९: सी. राजगोपालाचारी ने जवाहरलाल नेहरू सरकार की समाजवादी नीतियों, कृषि सहकारी समितियों के विचारों और ‘लाइसेंस राज’ का विरोध करने के लिए ‘स्वतंत्र पार्टी’ बनाने की घोषणा की।
१९६४: मालदीव ने अपने संविधान का निर्माण किया।
१९७०: ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना।
१९८२: इजराइल ने दक्षिण लेबनान पर भीषण हमला किया।
१९८९ (तियानमेन स्क्वायर): चीन के बीजिंग स्थित तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र की मांग कर रहे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर सेना ने बर्बर कार्रवाई की, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।
१९८९ (पोलैंड): पोलैंड में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए, जिससे वहां साम्यवाद के पतन की शुरुआत हुई।
१९९१: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर-साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी।
१९९७: दूरसंचार उपग्रह ‘२डी’ सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।
२००१(नेपाल राजपरिवार हत्याकांड): नेपाल के राजपरिवार हत्याकांड के बाद, अस्पताल में उपचाराधीन नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का निधन हो गया और नरेश ज्ञानेन्द्र की ताजपोशी की गई।
२००३: डोमिनिकन गणराज्य की १८ वर्षीय सुन्दरी एमिलिया वेगा ‘मिस यूनिवर्स-२००३’ बनीं।
२००५: लालकृष्ण आडवाणी ने कराची में मोहम्मद अली जिन्ना को ‘धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति’ बताया, जिस पर बड़ा विवाद हुआ।
२००६: यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
२००७: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डा सिल्वा को वर्ष २००६ का ‘जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
२००८(भारत): हरियाणा सरकार ने पारिवारिक पेंशन का लाभ २५ वर्ष से कम उम्र की अविवाहित लड़कियों को भी देने की घोषणा की।
२००८(अमेरिका): न्यूयॉर्क की सीनेटर हिलेरी क्लिंटन को पछाड़ते हुए बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की।
२०११(सर्वेक्षण): नए सर्वेक्षण में खुलासा हुआ कि भारतीय लोग आर्थिक वृद्धि की तुलना में पर्यावरण रक्षा को मामूली रूप से प्राथमिकता देते हैं।
२०११(नोबेल विजेता का वक्तव्य): अमेरिका की प्रमुख सर्वेक्षण एजेंसी ‘गैलप’ ने कहा कि ज्यादातर आबादी अर्थव्यवस्था से ज्यादा पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। इसी संदर्भ में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन ने पश्चिमी देशों को भारत और चीन से सीख लेने तथा नए विचारों को अपनाने की सलाह दी।
२०१५: घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में २०० से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
२०१६(खेल): स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गार्बाइन मुगुरुजा ने फाइनल मुकाबले में सेरेना विलियम्स को हराकर २०१६ का महिला एकल ‘फ्रेंच ओपन’ खिताब अपने नाम किया।
२०१६(युद्ध): सीरियाई सरकारी सेनाएँ, इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ लड़ाई में आगे बढ़ते हुए उनकी संयुक्त राजधानी माने जाने वाले रक्का प्रांत में दाखिल हुईं।
२०१७(आतंकवादी हमला): यूनाइटेड किंगडम के ‘लंदन ब्रिज’ और ‘बोरो मार्केट’ में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ, जहाँ आतंकवादियों ने राहगीरों पर वैन चढ़ाई और फिर चाकू से कई लोगों को मार डाला।
२०१७(राजनीति): माल्टा में आम चुनाव के परिणाम सामने आए, जिसमें निवर्तमान प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट और उनकी लेबर पार्टी ने ५४.९% वोट हासिल कर निर्णायक जीत दर्ज की।
२०१८(महिला सशक्तिकरण): रूढ़िवादी कानूनों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए, सऊदी अरब ने पहली बार महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की शुरुआत की।
२०१८(प्राकृतिक आपदा): ग्वाटेमाला के ‘फ्यूगो ज्वालामुखी’ में भीषण विस्फोट के कारण लावे की चपेट में आने से कम से कम २५ लोगों की मौत हो गई।
२०१८(चुनाव): स्लोवेनिया में हुए संसदीय चुनावों में दक्षिणपंथी और आप्रवासी-विरोधी ‘स्लोवेनिया डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एसडीएस) ने जीत हासिल की।
२०१९(गोलीबारी): ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी शहर डार्विन में एक भीषण सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें ४ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए।
२०१९(कानूनी प्रक्रिया): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के २०१६ के चुनाव अभियान से जुड़ी ‘मुलर विशेष वकील की जाँच’ में अभियान प्रमुख पॉल मैनाफोर्ट से जुड़े आपराधिक आरोपों को लेकर कानूनी प्रक्रियाएँ आगे बढ़ीं।
२०२३: दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने ओडिशा रेल हादसे के पीड़ित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया।
२०२४: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
२०२५(खेल हादसा): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में ११ लोगों की मौत हो गई और ५० से ज्यादा लोग घायल हुए।
२०२५(सुरक्षा): पाकिस्तान और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस(आईएसआई) के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और यूट्यूबर को मोहाली से गिरफ्तार किया गया।
२०२५(बाढ़): असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए, जिससे करीब ६.५ लाख लोग प्रभावित हुए।
४ जून को जन्मे व्यक्ति~
१९३६: भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन।
१९४६: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एक एस. पी. बालासुब्रमण्यम।
१९४८: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शास्त्री।
१९७५: प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली।
१९८८: भारत के प्रसिद्ध पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रवीण भगत।
४ जून को हुए निधन~
१९६२: आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक अचंत लक्ष्मीपति।
२००१: नेपाल के नवनियुक्त नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन।
२००७: चीन के उप-प्रधानमंत्री हांग चू का निधन।
२०१६: हिन्दी और मराठी फिल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री सुलभा देशपांडे का निधन।
२०१६: विश्व के महानतम मुक्केबाजों में शुमार मुहम्मद अली का फीनिक्स (एरिजोना) में ७४ वर्ष की आयु में निधन।
२०१८: मॉरीशस में हिन्दी कथा साहित्य के सम्राट माने जाने वाले साहित्यकार अभिमन्यु अनत का निधन।
४ जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
थ्येनमान दिवस (तियानमेन स्क्वायर स्मृति दिवस)
अंतर्राष्ट्रीय निर्दोष बच्चों के साथ दुर्व्यवहार विरोधी दिवस (इंटरनेशनल डे ऑफ इनोसेंट चिल्ड्रन विक्टिम्स ऑफ एग्रेशन)











