देश-दुनिया के इतिहास में २३ दिसंबर की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इसी दिन देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था। इसे ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। १९२६ में इसी दिन स्वतंत्रता सेनानी और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या हुई थी
नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में २३ दिसंबर के नाम कई घटनाएं दर्ज हैं। भारत में इस दिन को ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष २००१ में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल २३ दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। देश दुनिया के इतिहास में २३ दिसंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
१६७२: खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
१९०२: किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्म। इस दिन को देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
१९१४: प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
१९२१: विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
१९२२: बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू।
१९२६: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
१९७२: निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग दस हज़ार लोगों की मौत।
१९९५: हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से ३६० लोगों की मौत।
२०००: अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहां का निधन।
२०००: पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।
२००८: साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
२०१९: दिल्ली के किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत।
२०१९: सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत की सज़ा सुनाई गई।











