नई दिल्ली: २५ जून भारतीय और विश्व इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इसे भारत में आपातकाल की शुरुआत के रूप में जाना जाता है, वहीं खेलों की दुनिया में इस दिन भारत ने अपना पहला क्रिकेट विश्व कप जीता था।
इतिहास में २५ जून की मुख्य घटनाएं:
१५२९: मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
१७८८: वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला १०वां राज्य बना।
१८६८: अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया था।
१९००: लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय का जन्म हुआ था।
१९०३: प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, निबंधकार और आलोचक जॉर्ज ऑरवेल का जन्म हुआ था। उनका असली नाम एरिक आर्थर ब्लेयर था।
१९०३: चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक का जन्म हुआ था।
१९०८: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म हुआ था।
१९०८: सुचेता कृपलानी – स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।
१९२४: मदन मोहन – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक का जन्म हुआ था।
१९३१: भारत के ८वें प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह का जन्म हुआ था।
१९४१: फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की थी।
१९४३: कार्ली साइमन – प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका और गीतकार का जन्म हुआ था।
१९४७: एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी करोड़ों प्रतियां बिकीं और इसका ६७ भाषाओं में अनुवाद किया गया।
१९५०: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
१९५०: स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन हुआ था।
१९६१: रिकी गेर्विस – जाने-माने ब्रिटिश हास्य अभिनेता और फिल्म निर्माता का जन्म हुआ था।
१९६१: सतीश शाह – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता का जन्म हुआ था।
१९७४: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ था।
१९७५: मोज़ाम्बिक को पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
१९७५: स्वतंत्र भारत के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सिफारिश पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। इसे अब ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है।
१९७५: मनोज कुमार पांडेय – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक का जन्म हुआ था।
१९७७: आपातकाल की बरसी २५ जून को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
१९८३: कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान में वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था।
१९८६: सुधा सिंह – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीटों में से एक का जन्म हुआ था।
१९९१: स्लोवेनिया और क्रोएशिया आज़ाद हुए।
१९९३: किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
१९९५: अर्नेस्ट वाल्टन – भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आयरिश वैज्ञानिक, जिन्होंने पहली बार जॉन कॉकक्रॉफ्ट के साथ मिलकर एक कण त्वरक (पार्टिकल एक्सीलेटर) से परमाणु को विभाजित किया था, का निधन हुआ था।
१९९७: जैक्स-यवेस कूस्टो – समुद्र की गहराइयों की खोज करने वाले प्रसिद्ध फ्रांसीसी खोजी, वैज्ञानिक और पर्यावरणविद्, का निधन हुआ था।
१९९८: अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ९ दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
१९९९: संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर ५० लाख डॉलर के इनाम की घोषणा।
२००२: अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
२००३: सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
२००४: रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
२००५: ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।
२००८: उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क ८% से घटाकर ५% कर दिया।
२००९: ‘चार्ल्स एंजल्स’ फेम प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय मॉडल, फराह फॉसेट का निधन।
२००९: ‘पॉप के राजा’ के नाम से मशहूर अमेरिकी गायक माइकल जैक्सन का निधन हुआ था।
२००९: शिव चरण माथुर – राजस्थान के दसवें मुख्यमंत्री का निधन हुआ था।
२०१३: उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू मिशन में लगा वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत २० लोगों की जान चली गई थी।
२०१४: लुईस सुआरेज पर फीफा विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा था।
२०१७: भारतीय खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने आस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था।
२०१८: भारत और फ्रांस ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक स्पेस डायलॉग’ की शुरुआत की।
२०१८: अमेरिकी टैरिफ और यूरोपीय संघ की जवाबी नीतियों से निपटने के लिए, मोटरसाइकिल निर्माता हार्ले-डेविडसन ने अपना कुछ उत्पादन विदेशों में स्थानांतरित करने की घोषणा की।
२०१९: मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप के अल-अरिश शहर में संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादियों ने पुलिस चौकियों पर हमला किया, जिसमें ७ पुलिस अधिकारी मारे गए।
२०२०: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को राहत देने के लिए सरकार ने ‘संकटग्रस्त परिसंपत्ति कोष- एमएसएमई के लिए अधीनस्थ ऋण’ (सीजीएसएसडी) की औपचारिक शुरुआत की थी।
२०२०: इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल ने ३० साल के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला खिताब जीता था।
२०२०: अमेरिकी विदेश विभाग ने अपनी एक रिपोर्ट में पाकिस्तान पर आतंकवाद का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि पाकिस्तान भारत और अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले आतंकी समूहों को पनाह दे रहा है।
२०२१: न्यूजीलैंड ने फाइनल मुकाबले में भारत को हराकर पहला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
२०२२: असम के २८ से अधिक जिलों में आई भीषण बाढ़ से हालात बेहद गंभीर थे और लाखों लोग प्रभावित हुए थे।
२०२२: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ‘रो बनाम वेड’ के ऐतिहासिक फैसले को पलट दिया, जिससे देश में लगभग ५० वर्षों से चले आ रहे गर्भपात के संवैधानिक अधिकार खत्म हो गए।
२०२२: यूक्रेन के सेवेरोडोनेट्स्क शहर की लड़ाई के बाद रूसी सेना ने शहर पर लगभग पूर्ण कब्जा कर लिया था।
२०२३: ₹२००० के नोटों को वापस मंगाने के आरबीआई के फैसले के बाद, ७२ प्रतिशत से अधिक नोट बैंकों में वापस जमा हो गए।
२०२३: रूस में निजी सैन्य कंपनी वैगनर ग्रुप ने सशस्त्र विद्रोह किया था, जो बेलारूस के राष्ट्रपति की मध्यस्थता के बाद उनके नेता के पीछे हटने से समाप्त हो गया।
२०२४: मोल्दोवा और यूक्रेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में परिग्रहण पर आधिकारिक रूप से बातचीत शुरू हुई।
२०२४: नैरोबी में वित्त विधेयक २०२४ के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों ने केन्याई संसद भवन पर धावा बोल दिया था।
२०२४: १८वीं लोकसभा के स्पीकर पद के लिए ऐतिहासिक चुनाव की स्थिति बन गई। एनडीए(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की तरफ से ओम बिरला और विपक्ष (इंडिया ब्लॉक) की तरफ से के. सुरेश ने नामांकन दाखिल किया।
२०२५: भारत ने अंतरिक्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की और एक्सओम-फोर मिशन के जरिए ४१ साल बाद अंतरिक्ष में भारतीय ध्वज फहराया।
२०२५: भारत में विदेश मंत्रालय द्वारा ‘पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम २.०’ और ई-पासपोर्ट लॉन्च किए गए।
२०२५: इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट का एयरस्पेस बंद होने से दुनिया भर में उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा और भारत में भी ६० से ज्यादा विमान रद्द करने पड़े।









