नई दिल्ली: पाकिस्तान में इस दिन को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि २००७ में इसी दिन पड़ोसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे।
स्वदेश लौटने के बाद शरीफ ने २००८ में हुए चुनावों में भागीदारी की और इस चुनाव के बाद ही जनरल परवेज मुशर्रफ के सैन्य शासन का अंत हुआ था।
देश दुनिया में २४ नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है~
१७५९: इटली के माउंट विसूवियस ज्वालामुखी में एक बड़ा विस्फोट हुआ था। यह विस्फोट १७५९ से १७६१ के बीच चले ज्वालामुखीय सक्रियता के दौर का हिस्सा था। इस दिन शुरू हुई इस गतिविधि के दौरान ज्वालामुखी के शिखर और दक्षिणी ढलान से लावा का भारी प्रवाह हुआ, जिसने आसपास की उपजाऊ कृषि भूमि को काफी नुकसान पहुँचाया। यह विस्फोट कई महीनों तक रुक-रुक कर जारी रहा और जनवरी १७६१ तक चला।
१८५९: ब्रिटिश प्रकृतिवादी चार्ल्स डार्विन की ऐतिहासिक पुस्तक ‘ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज’ प्रकाशित हुई। इस पुस्तक ने जीव विज्ञान और क्रम-विकास के सिद्धांत की नींव रखी।
१८७४: अमेरिका के जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने ‘द विनर’ नामक कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया था। इस आविष्कार ने अमेरिकी पशुपालन और कृषि के इतिहास को पूरी तरह बदल दिया। लकड़ी और पत्थर की कमी वाले विशाल मैदानी इलाकों में फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए यह एक सस्ता और मजबूत विकल्प साबित हुआ।
१९२६: पुदुचेरी में दार्शनिक और योगी श्री अरबिंदो ने ‘ओवरमाइंड’ (अधिमानस) चेतना के अवतरण का अनुभव किया, जिसे उनके अनुयायी ‘सिद्धि दिवस’ या ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाते हैं।
१९६३: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की हत्या के आरोपी ली हार्वे ऑस्वाल्ड की डलास पुलिस मुख्यालय के तहखाने में जैक रूबी नामक स्थानीय नाइटक्लब मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब ऑस्वाल्ड को पुलिस हिरासत से काउंटी जेल ले जाया जा रहा था।
१९६६: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की राजधानी किंशासा में देश के पहले टेलीविजन स्टेशन की शुरुआत हुई थी। इस टीवी स्टेशन की स्थापना फ्रांसीसी मीडिया सहयोग एजेंसी ओकोरा और अमेरिकी कंपनी आरसीए के साथ हुए एक समझौते के बाद संभव हो पाई थी।
१९६६: बुल्गारिया की राष्ट्रीय एयरलाइन का विमान टैब्सो फ्लाइट १०१ (टीएबीएसओ फ्लाइट १०१) स्लोवाकिया (तत्कालीन चेकोस्लोवाकिया) के ब्रातिस्लावा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार सभी ८२ लोगों (७४ यात्री और ८ चालक दल के सदस्य) की मृत्यु हो गई थी।
१९६९: अपोलो-१२ का कमांड मॉड्यूल (‘यांकी क्लिपर’) दक्षिण प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक उतरा। यह चांद पर भेजा गया नासा का दूसरा सफल मानव अंतरिक्ष मिशन था।
१९६९: अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की स्थापना सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की ५००वीं जयंती के उपलक्ष्य में की गई थी। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अधिनियम, १९६९ के तहत इसे एक आवासीय और संबद्ध विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया, जिसका उद्देश्य मानविकी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पंजाबी भाषा और सिख अध्ययन को बढ़ावा देना था।
१९८६: तमिलनाडु विधानसभा के तत्कालीन अध्यक्ष (स्पीकर) पी. एच. पांडियन के आदेश पर पहली बार एक साथ विधायकों को सदन की सदस्यता से निष्कासित किया गया था। इस कार्रवाई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के महासचिव के. अनबाझगन सहित पार्टी के विधायकों (अध्यक्ष के प्रारंभिक आदेश में ७ और बाद में सदन के प्रस्ताव से कुल १० विधायकों) की सदस्यता समाप्त की गई थी।
१९८८: भारत में दल-बदल विरोधी कानून (एंटी-डिफेक्शन लॉ) के तहत पहली बार किसी लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य घोषित किया गया था। लालदूहोमा १९८४ में मिज़ोरम से कांग्रेस (आई) के टिकट पर निर्विरोध लोकसभा सांसद चुने गए थे। पार्टी नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ ने इस दिन उन्हें दल-बदल विरोधी कानून के अंतर्गत लोकसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिया।
१९८९: चेकोस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफ़ा दे कर एक नए युग की शुरूआत की। नवंबर १९८९ में शुरू हुए शांतिपूर्ण छात्र आंदोलनों और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के भारी दबाव के कारण मीलोस जाकेश के नेतृत्व वाले कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो और सचिवालय ने इस दिन शाम को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया।
१९९२: चाइना सदर्न एयरलाइंस की फ्लाइट ३९४३ चीन के गुइलिन में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें सवार सभी १४१ लोगों की मौत हो गई थी। यह एक बोइंग ७३७-३०० विमान था, जो ग्वांगझोऊ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुइलिन के किफेंग्लिंग हवाई अड्डे के लिए घरेलू उड़ान पर था। गुइलिन हवाई अड्डे पर उतरने के प्रयास के दौरान विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह एक पहाड़ से टकरा गया।
१९९८: एमाइल लाहौद ने लेबनान के ११वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वे २४ नवंबर २००७ तक इस पद पर रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले लाहौद नवंबर १९८९ से नवंबर १९९८ तक लेबनानी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ थे, जहाँ उन्होंने गृहयुद्ध के बाद सेना के पुनर्गठन में भूमिका निभाई थी।
१९९९: एथेन्स में आयोजित विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजरानी देवी ने रजत पदक जीता था।
२०००: अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक जॉन फेवरो ने कैलिफ़ोर्निया में जोया टिलेम से शादी की।
२००१: नेपाल में माओवादी विद्रोहियों ने चार महीने पुराने युद्धविराम को तोड़ते हुए सेना और पुलिस की चौकियों पर एक साथ भीषण हमले किए थे। इस हमले में सेना व पुलिस के ३८ जवान मारे गए।
२००२: फिलीपींस के क्वेज़ोन प्रांत के टैगकावायन में एक यात्री बस लगभग ३० से ४० फीट गहरे नाले (क्रीक) में गिर गई थी, जिसमें ३३ लोगों की जान चली गई और ६ लोग घायल हुए थे।
२००२: लश्कर-ए-तैयबा के दो आत्मघाती हमलावरों (फिदायीन) ने जम्मू के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। इस हमले में १४ श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि ४५ से अधिक लोग घायल हुए थे।
२००३: मॉस्को (रूस) स्थित पीपल्स फ्रेंडशिप यूनिवर्सिटी ऑफ रशिया के एक हॉस्टल में तड़के भीषण आग लगी, जिसमें कुल ४४ लोगों की मौत हुई और १८२ लोग घायल हुए। इस पांच मंजिला हॉस्टल में मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व के अंतरराष्ट्रीय छात्र रहते थे।
२००४: बगदाद के अत्यधिक सुरक्षित ‘ग्रीन ज़ोन’ में एक ब्रिटिश सुरक्षा कंपनी के अड्डे पर मोर्टार हमला हुआ था। इसमें ४ गोरखा सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई थी और १५ अन्य घायल हुए थे।
२००५: बगदाद के एक अस्पताल के बाहर हुए कार बम विस्फोट में ३० लोगों की मौत हो गई। इसी दिन इराक के हिल्ला शहर में हुए एक आत्मघाती बम हमले में १५ लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, बगदाद के दक्षिण में एक एम१ अब्राम्स टैंक दुर्घटना में एक अमेरिकी सैनिक की मृत्यु हो गई।
२००५: भारत में जम्मू-कश्मीर के भीतर हुई एक आतंकी घटना और मुठभेड़ में सीआरपीएफ के ३ जवान शहीद हो गए और २ उग्रवादी मारे गए।
२००६: पाकिस्तान और चीन के बीच इस्लामाबाद में एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता और रक्षा क्षेत्र में अवाक्स (एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) विमानों के संयुक्त विकास पर सहमति बनी थी।
२००७: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे। १२ अक्टूबर १९९९ को जनरल परवेज मुशर्रफ द्वारा सैन्य तख्तापलट किए जाने के बाद नवाज शरीफ़ निर्वासन में चले गए थे।
२००८: मुंबई की विशेष मकोका अदालत में पेसी के दौरान २००८ मालेगांव बम विस्फोट मामले की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते पर हिरासत के दौरान प्रताड़ित करने और उन्हें अश्लील सीडी दिखाने व सुनाने का गंभीर आरोप लगाया था।
२००९: मणिपुर में उग्रवादियों द्वारा किए गए एक हमले में सेना के एक मेजर और एक कैप्टन सहित ५ जवान शहीद हो गए थे।
२००९: आयरलैंड में जारी भीषण बाढ़ से हुए नुकसान से निपटने के लिए सरकार ने इस दिन १० मिलियन यूरो के आपातकालीन राहत कोष की घोषणा की थी।
२००९: उत्तरी इज़राइल के नेतन्या तट के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें ४ लोगों की मौत हो गई थी।
२००९: पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन के तट के पास समुद्री लुटेरों ने एक तेल टैंकर पर हमला कर दिया था, जिसमें एक यूक्रेनी नाविक की जान चली गई थी।
२०१०: मेक्सिकोको मॉन्टेरी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद मैक्सिकन एयर फोर्स का एक सैन्य मालवाहक विमान (एन्तोनोभ एएन-३२बी) दुर्घटनाग्रस्त होकर जल गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी ५ क्रू सदस्यों की मौत हो गई।
२०१०: न्यूज़ीलैंड के ग्रेमाउथ स्थित पाइक रिवर खदान में १९ नवंबर को हुए पहले मीथेन विस्फोट के बाद, २४ नवंबर २०१० को दूसरा बड़ा विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद खदान में फंसे सभी २९ खनिकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई।
२०११: पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर (जंगलमहल क्षेत्र) में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक बड़ी मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ ‘किशनजी’ मारा गया। इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से एक बहुत बड़ी घटना माना गया।
२०११: पाकिस्तान के प्रसिद्ध टीभी अभिनेता, निर्देशक और लेखक रऊफ खालिद का इस्लामाबाद के पास एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया।
२०११: इराक के दक्षिणी शहर बसरा में सड़क किनारमा रखे गए तीन बमों में विस्फोट हुआ। इस हमले में कम से कम १९ लोगों की मौत हो गई और ६७ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
२०१२: बांग्लादेश के ढाका (अशुलिया) स्थित तज़रीन फ़ैशन्स की फ़ैक्ट्री में लगी आग में कम से कम ११२ से ११७ लोगों की मौत हो गई और २०० से ज़्यादा घायल हुए।
२०१२: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से हुए भीषण सड़क हादसे में करीब १२ लोगों की मौत हो गई।
२०१२: दक्षिण-पश्चिमी चीन के गुइझोउ प्रांत की शियांगशुई कोयला खदान में हुए गैस विस्फोट में शुरुआती तौर पर १८ खनिकों की मौत हुई थी।
२०१२: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में मुहर्रम (आशूरा) के जुलूस को निशाना बनाकर किए गए बम धमाके में ८ लोगों की मौत हो गई और ८३ से अधिक लोग घायल हो गए।
२०१३: इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी में भारी विस्फोट हुआ। राख और लावे के खतरे को देखते हुए प्रशासन को १२,००० से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।
२०१३: ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने पुष्टि की थी कि सीरिया की राजधानी दमिश्क के पूर्वी बाहरी इलाके पूर्वी घौटा में दो दिनों तक चली भीषण लड़ाई में १६० से अधिक लड़ाकों की मौत हुई थी।
२०१४: आतंकी संगठन बोको हराम ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के दमासक शहर पर हमला कर कब्जा कर लिया। इस हमले में लगभग ५० लोगों की मौत हुई और ३,००० से अधिक लोगों को अपनी जान बचाने के लिए सीमा पार कर नाइजर भागना पड़ा।
२०१५: ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में राष्ट्रपति सुरक्षा गार्डों को ले जा रही एक बस पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम १२ लोगों की मौत हो गई।
२०१५: मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत के अल-अरिश में चुनाव न्यायाधीशों के ठहरने वाले एक होटल पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें ७ लोगों की मौत हुई और १२ अन्य घायल हो गए।
२०१५: तुर्की की वायुसेना ने सीरियाई सीमा के पास रूसी सुखोई एसयू-२४ लड़ाकू विमान को मार गिराया। तुर्की का दावा था कि विमान ने उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई। इसके अलावा, बचाव अभियान के दौरान विद्रोहियों की गोलीबारी में एक रूसी मरीन की भी जान गई और एक रूसी हेलीकॉप्टर नष्ट हो गया।
२०१६: इज़राइल के हाइफा शहर और आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण लगभग ५०,००० लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था।
२०१६: चीन के जियांग्शी प्रांत के फेंगचेंग शहर में एक निर्माणाधीन पावर प्लांट का मचान (कन्स्ट्रक्शन प्लेटफॉर्म) गिरने से कम से कम ७४ लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह उस दिन की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटना थी।
२०१७: मिस्र के उत्तरी सिनाई क्षेत्र के अल-अरिश के पास स्थित अल-रावदा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए बम और बंदूक हमले में ३०५ से अधिक लोगों की जान चली गई और १२८ से ज्यादा लोग घायल हुए।
२०१७: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास वास्को-डी-गामा–पटना एक्सप्रेस के १३ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें ३ लोगों की मौत हुई और कई यात्री घायल हुए। यह ट्रेन गोवा (मडगांव) से पटना जा रही थी।
२०१८: एम. सी. मैरी कॉम ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम (के. डी. जाधव हॉल) में आयोजित १०वीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के ४८ किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को ५-० से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ वह महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनसिप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया की पहली मुक्केबाज बनीं।
२०१९: अफगानिस्तान के दाइकुंडी प्रांत में तालिबान आतंकियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला किया, जिसमें ८ अफगान सैनिक मारे गए (जवाबी कार्रवाई में २० हमलावर भी ढेर हुए)। इसके अलावा, काबुल में संयुक्त राष्ट्र के एक वाहन पर हुए ग्रेनेड हमले में १ व्यक्ति की मौत हो गई और ५ अन्य घायल हुए।
२०१९: इराक में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम ९ प्रदर्शनकारियों की जान चली गई।
२०१९: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी शहर गोमा में ‘बिजी बी कांगो’ एयरलाइन का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें कुल २७ लोगों की मौत हो गई थी। विमान हवा में तीन बार घूमा, उसमें से काला धुआं निकलने लगा और वह हवाई अड्डे के पास ही मापेंडो नामक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके के घरों पर जा गिरा।
२०२०: अफगानिस्तान के बामियान शहर के एक बाजार में सड़क किनारे हुए दोहरे बम विस्फोटों में १७ लोगों की मौत हुई और करीब ५० लोग घायल हो गए।
२०२०: उत्तर-पश्चिमी कोलंबिया के एंटिओक्विया क्षेत्र, विशेष रूप से डाबेइबा नगर पालिका में कई दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम १७ लोगों की जान चली गई, १२ घायल हुए और १० से अधिक लोग लापता हो गए।
२०२०: भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा ६९ए के तहत ४३ मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया। सरकार ने इन ऐप्स को भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताया था।
२०२१: फ्रांस से ब्रिटेन (यूके) जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों की एक रबर डिंगी (छोटी नाव) इंग्लिश चैनल में पलट गई, जिसमें २७ से अधिक लोगों की मौत हो गई और केवल २ लोग बच सके। यह इंग्लिश चैनल में प्रवासियों से जुड़ी सबसे घातक त्रासदियों में से एक मानी जाती है।
२०२१: कैलिफ़ोर्निया में लंबे समय से चल रहे सूखे के कारण इस दिन सैन फ्रांसिस्को प्रशासन ने जल संकट की घोषणा की, जिससे लगभग २७ लाख लोग प्रभावित हुए।
२०२२: चीन के शिनजियाङ प्रांत की राजधानी उरुमकी में एक २१ मंजिला आवासीय इमारत की १५वीं मंजिल पर शाम को भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में कम से कम १० लोगों की मौत हुई और ९ अन्य घायल हुए।
२०२३: उत्तरी नाइजीरिया के ज़मफ़ारा राज्य में हथियारबंद हमलावरों ने फिरौती के लिए कम से कम १५० लोगों का अपहरण किया और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह हमला ज़मफ़ारा राज्य के मारू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के चार गांवों- मुतुंजी, क्वानार-दुत्से, सबोन-गरिन महुता और उंगुवार कावो में एक साथ किया गया था। इस सामूहिक अपहरण के पीछे लवाली दमाना के नेतृत्व वाले एक आपराधिक गिरोह का हाथ बताया गया था। नाइजीरियाई सैनिकों द्वारा गिरोह के चार सदस्यों को मारे जाने का बदला लेने और १० करोड़ नायरा (लगभग १,१९,००० डॉलर) की फिरौती वसूलने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
२०२३: अंटार्कटिका के वेडेल सागर में ३० से अधिक वर्षों से एक ही जगह फंसा दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड ए२३ए (लगभग ४,००० वर्ग किमी) अपनी जगह से खिसककर आगे बढ़ने लगा। यह १९८६ में अंटार्कटिका के फिल्चनर-रॉन आइस शेल्फ से टूटकर अलग हुआ था और तीन दशकों से अधिक समय तक समुद्र तल पर अटका रहा। आगे चलकर यह हिमखंड दक्षिण जॉर्जिया के पास पहुंचा और २०२५–२०२६ के दौरान गर्म पानी व लहरों के कारण टूटकर बिखरने लगा।
२०२४: लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हवाई हमले में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे २० लोगों की मौत हुई और ६६ लोग घायल हुए।
२०२५: पाकिस्तान के पेशावर (सदर इलाके) में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) यानी अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हमले में हमलावरों समेत कुल ६ मौतें हुईं और कई घायल हुए।
२०२५: भारत में कई सड़क हादसे हुए: तमिलनाडु के तेनकासी जिले (इदैक्कल क्षेत्र) में दो निजी बसों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम ६ लोगों की मौत हो गई और ५० यात्री घायल हुए; उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर इलाके (कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास) में लगभग २८-२९ तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के ७० मीटर गहरी खाई में गिरने से गुजरात के ५ श्रद्धालुओं की मौत और २० से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए; कर्नाटक में कोलार जिले के मालूर तालुक में तेज रफ्तार कार के फ्लाईओवर बैरियर से टकराकर अंडरपास में गिरने से सबरीमाला जा रहे ४ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हुई।
२०२५: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई क्षेत्र स्थित सूर्या कारपेट कंपनी के वॉशिंग वॉटर सीवेज टैंक में गिरने और जहरीली गैस के कारण ३ मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हुआ था।
२०२५: इथियोपिया के अफ़ार क्षेत्र में स्थित हायली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट (जो लगभग १२,००० वर्षों में पहली बार हुआ) से राख और सल्फर डाइऑक्साइड का गुबार लगभग १४–१५ किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचा, जिसका असर स्थानीय क्षेत्रों से लेकर अरब प्रायद्वीप और भारत तक देखा गया।
२४ नवंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति~
१६२२: लचित बोरफुकन – अहोम साम्राज्य के प्रसिद्ध सेनापति, जिन्होंने सराईघाट की लड़ाई में मुगल सेना को हराया था।
१६३२: बारूक स्पिनोज़ा – १७वीं सदी के महान डच दार्शनिक, जिन्हें आधुनिक दर्शनशास्त्र के प्रमुख विचारकों में गिना जाता है।
१७८४: ज़ैकरी टेलर – अमेरिकी सेना के जनरल और संयुक्त राज्य अमेरिका के १२वें राष्ट्रपति।
१८०६: उय्यलवाड़ा नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह किया था।
१८२६: कार्लो कोलोडी – प्रसिद्ध इतालवी लेखक, जिन्होंने बच्चों की विश्व-प्रसिद्ध कहानी ‘पिनोकियो’ लिखी।
१८४५: यित्ज़ाक बेन-ज़वी – इज़राइल के दूसरे राष्ट्रपति, जिन्होंने १९५२ से १९६३ तक पद संभाला।
१८६७: रजनीकांत बोरदोलोई – असमिया साहित्य के प्रसिद्ध उपन्यासकार और लेखक।
१८७७: कवासाजी जमशेदजी पेटिगरा – ब्रिटिश शासन के दौरान डिप्टी कमिश्नर बनने वाले पहले हिंदुस्तानी।
१८८१: सर छोटू राम – १८८१ में जन्मे प्रमुख किसान नेता, समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी।
१८८८: डेल कार्नेगी – प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर, जिनकी किताब ‘हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल’ बेहद लोकप्रिय है।
१८९९: हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
१९२९: मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
१९३५: सलीम खान – दिग्गज भारतीय पटकथा लेखक और निर्माता, जिन्होंने ‘शोले’ और ‘दीवार’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों की कहानियाँ लिखीं।
१९३६: सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
१९४१: पीट बेस्ट – ब्रिटिश संगीतकार और प्रसिद्ध रॉक बैंड ‘द बीटल्स’ के शुरुआती ड्रमर।
१९४२: बिली कॉनॉली – स्कॉटलैंड के प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता।
१९४३: मोंटेक सिंह अहलूवालिया – प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष।
१९४४: अमोल पालेकर – भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक, जिन्हें ‘गोल माल’ और ‘रजनीगंधा’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
१९५१: अजीत सेठ – पूर्व आईएएस अधिकारी, जो भारत के ३०वें कैबिनेट सचिव रहे।
१९५५: इयान बॉथम – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर।
१९६०: भूषण रामकृष्ण गवई – भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
१९६१: अरुंधति रॉय (पूरा नाम: सुज़ाना अरुंधति रॉय) – अंग्रेज़ी की सुप्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी।
१९६३: मारोतराव कन्नमवार – महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
१९७८: कैथरीन हीगल – एमी पुरस्कार विजेता अमेरिकी अभिनेत्री, जो ‘ग्रेज़ एनाटॉमी’ और ‘नॉक्ड अप’ के लिए प्रसिद्ध हैं।
१९८१: सेलिना जेटली – भारतीय फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया।
१९८२: अमित मिश्रा – भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (लेग स्पिनर)।
१९८२: शेफाली जरीवाला – भारतीय अभिनेत्री और मॉडल।
१९८६: सुब्रत पाल – भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर।
१९९०: सारा हाइलैंड – अमेरिकी अभिनेत्री, जो मशहूर सिटकॉम ‘मॉडर्न फैमिली’ में हेली डन्फी की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
२४ नवंबर को हुए प्रमुख निधन~
६५४: सम्राट कोतोकु – जापान के ३६वें सम्राट।
१५७२: जॉन नॉक्स – स्कॉटिश धर्मशास्त्री और प्रोटेस्टेंट सुधार आंदोलन के प्रमुख नेता।
१६७५: गुरु तेग बहादुर जी – सिखों के नौवें गुरु, जिन्हें मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद किया गया था।
१८४८: विलियम लैंब – यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के पूर्व प्रधानमंत्री।
१९२९: जॉर्ज क्लेमेंसो – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के प्रधानमंत्री।
१९५७: डिएगो रिवेरा – मैक्सिको के विश्व प्रसिद्ध चित्रकार और म्यूरलिस्ट।
१९६३: मारोतराव कन्नमवार – स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री।
२००३: उमा देवी खत्री (टुन टुन) – हिंदी सिनेमा की पहली महिला कॉमेडियन और पार्श्व गायिका।
२००५: पैट मोरीटा – ‘द कराटे किड’ फिल्म में मिस्टर मियागी की भूमिका निभाने वाले प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता।
२०१४: मुरली देवड़ा – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री।
२०१९: कैलाश चंद्र जोशी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
२०१९: गू हारा – दक्षिण कोरियाई गायिका और अभिनेत्री।
२०२०: कल्बे सादिक – प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के उपाध्यक्ष।
२०२३: राजकुमार कोहली – ‘नागिन’ और ‘जानी दुश्मन’ जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक।
२०२५: धर्मेंद्र – भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, जिन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था।
२४ नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
गुरु नानक जयंती: सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन होता है।
विकास दिवस: १८५९ में इसी दिन चार्ल्स डार्विन की प्रसिद्ध पुस्तक ‘ऑन द ओरिजिन ऑफ स्पीशीज़’ प्रकाशित हुई थी, जिसकी याद में दुनिया भर के वैज्ञानिक और शिक्षण संस्थान इसे विकास दिवस के रूप में मनाते हैं।





