नई दिल्ली: १८ जुलाई का दिन इतिहास में बेहद खास है। इस दिन नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ, भारत की आज़ादी का रास्ता तय हुआ, हिटलर की आत्मकथा ‘माइन कैंफ’ प्रकाशित हुई और इंटेल की स्थापना हुई।
जानिए १८ जुलाई से जुड़ी बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मे महान लोग और रोचक तथ्य:
१२९०: इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
१६१०: कारवागियो – इटली के बहुत ही प्रसिद्ध और महान चित्रकार का निधन।
१६३०: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
१६६०: मदर लुईस डे मैरिलक – फ्रांस की संत और ‘सिस्टर्स ऑफ चैरिटी’ की संस्थापक का निधन हुआ।
१७४३: साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
१७८१: ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
१८१७: जेन ऑस्टेन – ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ जैसी मशहूर किताबों की लेखिका का निधन।
१८५७: भारत में शिक्षा के प्रसार के लिए ‘बंबई विश्वविद्यालय’ की स्थापना की गई।
१८६१: कादंबिनी गांगुली, भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन का जन्म हुआ था।
१८७२: ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किया जाता था।
१९०९: विष्णु डे – प्रसिद्ध आधुनिक बंगाली कवि और साहित्यकार का जन्म हुआ।
१९१८: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
१९२५: एडोल्फ हिटलर ने अपनी आत्मकथा ‘माइन काम्फ’ (मेरा संघर्ष) का पहला भाग प्रकाशित किया। यह किताब हिटलर ने १९२४ में जेल में रहते हुए लिखी थी।
१९२५: ऋत्विक घटक का जन्म हुआ। वे भारत के बहुत प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक थे।
१९२७: मेहदी हसन, प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक का जन्म हुआ था।
१९३१: भावानम वेंकटरामी रेड्डी, आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ था।
१९३५: जयेन्द्र सरस्वती, कामकोटि पीठ, कांचीपुरम, तमिलनाडु के शंकराचार्य का जन्म हुआ था।
१९४६: राजेश जोशी, भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक का जन्म हुआ था।
१९४७: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।
१९४८: पीरू सिंह, परमवीर चक्र’ (मरणोपरांत) से सम्मानित भारतीय सेना के वीर का निधन हुआ।
१९५१: उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
१९५५: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया।
१९६३: सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।
१९६७: विन डीज़ल, हॉलीवुड के मशहूर फ़िल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता व कथानककार का जन्म हुआ।
१९६८: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माता कंपनी इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
१९७७: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
१९८०: क्रिस्टन बेल – लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेत्री का जन्म हुआ।
१९८०: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-१’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।
१९८२: प्रियंका चोपड़ा, हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री का जन्म हुआ।
१९८५: सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
१९८८: निको – जर्मनी की मशहूर मॉडल और गायिका का निधन।
१९९३: गिरिलाल जैन – वरिष्ठ पत्रकार और ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के पूर्व संपादक का निधन हुआ।
१९९४: ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
१९९५: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पहली किताब ‘ड्रीम्स फ्रॉम माय फादर’ छपी।
१९९६: स्मृति मंधाना, भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी का जन्म हुआ।
१९९८: अब्दुल हमीद कैसर, भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक का निधन हुआ।
१९९९: विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
२००२: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के १२वें राष्ट्रपति चुने गए।
२००५: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश के बीच वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत पर लगे परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी आपूर्ति संबंधी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
२००७: भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
२००८: भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान ५७ मिनट में एक हज़ार (१०००) पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
२०१०: केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले।
२०११: पंडित जगदीश प्रसाद – पटियाला घराने के प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक का निधन हुआ।
२०१२: किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
२०१२: भारत के पहले सुपर स्टार माने जाने वाले हिंदी फिल्म अभिनेता राजेश खन्ना का निधन हुआ।
२०१३: अमेरिका के मिशिगन राज्य का प्रमुख औद्योगिक शहर डेट्रॉइट गंभीर वित्तीय संकट के चलते दिवालिया घोषित किया गया।
२०१६: मुबारक बेगम, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका का निधन हुआ।
२०२४: ओमान के पास समुद्र में एक तेल टैंकर पलट गया, जिसमें १३ भारतीयों समेत १६ क्रू मेंबर लापता हो गए।
२०२५: भारत में लद्दाख में १५,००० फीट की ऊंचाई पर ‘आकाश प्राइम’ एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
२०२५: दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को २० से अधिक स्कूलों में बम की धमकी भरे ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया।
२०२५: भारत ने नाटो द्वारा रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर १००% सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी को खारिज कर दिया।
आज का रोचक तथ्य~
आज ही के दिन, १९७६ को रोमानिया की जिम्नास्ट नाडिया कोमेनेची ने मॉन्ट्रियल ओलंपिक में इतिहास रचते हुए जिम्नास्टिक्स में पहली बार परफेक्ट १० (१०.००) स्कोर हासिल किया था। उस समय स्कोरबोर्ड पर १०.०० दिखाने की तकनीक भी नहीं थी, इसलिए स्क्रीन पर १.०० दिखा, लेकिन यह प्रदर्शन आज भी ओलंपिक इतिहास की सबसे यादगार उपलब्धियों में गिना जाता है।










