भारत की बेटी कल्पना चावला ने १६ जनवरी २००३ को स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष में दूसरी यात्रा की। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा दो बार चुनी गईं कल्पना चावला का यह मिशन अंतिम साबित हुआ, जब १६ दिन के मिशन के बाद १ फरवरी को उनका यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उन्होंने अपने साथी छह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ जान गंवाई।
देश-दुनिया के इतिहास में १६ जनवरी की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार हैं:
१५५६: फिलिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।
१६८१: शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ किले में राज्याभिषेक।
१९०१: महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का निधन।
१९३८: बंगाली उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।
१९४३: इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हमला।
१९६९: सोवियत यानों ‘सोयुज ४’ और ‘सोयुज ५’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में मानव आदान-प्रदान।
१९८९: सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की योजना की घोषणा।
१९९१: पहला खाड़ी युद्ध शुरू।
१९९२: भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
१९९६: हबल दूरबीन द्वारा अंतरिक्ष में १०० से अधिक नई आकाशगंगाओं की खोज।
२००३: कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
२००६: मिशेल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।










