गंगासागर: ऐतिहासिक गंगासागर मेला श्रद्धा और आस्था के वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। गुरुवार की शाम तक करीब १.३० करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगासागर में पुण्य स्नान किया। कई लाख श्रद्धालु अपने-अपने घरों की ओर लौट चुके हैं। यह राज्य सरकार की प्रभावी पहल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया।
राज्य के मंत्री अरूप विश्वास ने गुरुवार शाम आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह आंकड़ा 1 जनवरी से १५ जनवरी तक का है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को अपराह्न १ बजकर १९ मिनट तक पूर्ण स्नान के शुभ मुहूर्त के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी। मेले के दौरान पॉकेटमारी की ४५६ घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें से ४३८ मामलों का समाधान कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉकेटमारी व अन्य आपराधिक मामलों में कुल ८९५ लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कुल मिलाकर गंगासागर मेला शांतिपूर्ण और सफल रहा।










