नई दिल्ली: १४ अप्रैल का दिन विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इसी दिन १८९१ में भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म हुआ था। उन्होंने दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया और भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
इस दिन विश्व इतिहास में कई बड़ी और दुखद घटनाएँ भी हुईं।
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ:
१६५९: औरंगज़ेब ने दारा शिकोह को देवराई की लड़ाई में हराया।
१८६५: अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या।
१९१२: टाइटैनिक जहाज अटलांटिक महासागर में हिमखंड से टकराया।
१९४४: मुंबई बंदरगाह विस्फोट में लगभग १२०० लोगों की मौत।
१९५८: सोवियत उपग्रह स्पुतनिक-२ मिशन के बाद नष्ट हुआ।
१९७०: अपोलो १३ मिशन में गंभीर तकनीकी खराबी आई, लेकिन सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे।
१९८८: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से सेना हटाने पर सहमति दी।
२००८: भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री रेल सेवा फिर शुरू हुई।
२०१०: आइसलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट से यूरोप की उड़ानें प्रभावित हुईं।
२०१४: नाइजीरिया में बोको हराम ने २७५ छात्राओं का अपहरण किया।
२०२०: कोविड-१९ महामारी के दौरान भारत में लॉकडाउन ३ मई तक बढ़ाया गया।
२०२४: कनाडा के वैंकूवर में भारतीय छात्र की हत्या की घटना सामने आई।
२०२५: प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हिसार से अयोध्या की फ्लाइट को हरी झंडी।
२०२५: अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी।
२०२५: शिकंजे में आया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी।









