११ मार्च का इतिहास: आज के दिन ही कोविड को घोषित किया गया था महामारी, जानें और क्या-क्या हुआ था?

march-realistic-calendar-icon-3d-illustration-date-march-11-free-png

नई दिल्ली: ११ मार्च को ही २०२० में कोविड को महामारी घोषित किया गया था। १६८९ में आज के दिन ही मुगल बादशाह औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभा जी की यातनाएं देकर हत्या कर दी थी।
जानिए आज के दिन और क्या-क्या हुआ था?~
देश-दुनिया के लिए ११ मार्च का इतिहास बेहद खास है। यही वो दिन है जिस दिन कोरोना को महामारी घोषित किया गया। वो वायरस जिसने देश दुनिया को हिलाकर रख दिया था। अनगिनत मौतों का गवाह रहे इस वायरस की चपेट में ११ मार्च २०२१ तक तकरीबन ११ करोड़ से अधिक लोग आए थे। ११ मार्च २०२० को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक महामारी घोषित किया था। इसके बाद संपूर्ण मानव जाति इस संकट से लड़ने के लिए एकजुट हो गई थी।
कोविड की शुरुआत २०२० में एक निमोनिया संक्रमण से हुई थी, जिसके उपचार की कोई जानकारी थी। भारत में ३१ जनवरी २०२० को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। २००६ में आज के दिन ही चिली को पहली बार मिशेल बाचेलेट के तौर पर पहली महिला राष्ट्रपति मिली थीं।
इतिहास में ११ मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएँ:~
१९४८: भारत का पहला पोत ‘जल ऊषा’ विशाखापत्तनम में जलावतरण किया गया, जिसे उस समय की आधुनिक प्रणालियों से सुसज्जित किया गया था।
१९८५: सोवियत नेता कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मृत्यु के बाद मिखाइल गोर्बाचेव को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया था।
१९९०: लिथुआनिया ने संसद में मतदान के बाद खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया, ऐसा करने वाला वह पहला सोवियत गणराज्य था।
१९९६: ईरान ने विवादास्पद पुस्तक ‘सैटेनिक वर्सेज’ के लेखक सलमान रुश्दी के खिलाफ जारी फतवे को वापस ले लिया।
२००४: स्पेन के तीन रेलवे स्टेशनों पर बम विस्फोटों में १९० लोगों की मृत्यु और १२०० से अधिक घायल हुए।
२००६: चिली की पहली महिला राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेट बनी थीं।
२००८: नासा ने अपना अंतरिक्ष यान ‘एंडेवर’ को अंतरिक्ष स्टेशन की ओर सफलतापूर्वक रवाना किया।

About Author

Advertisement