होलोफ्लेक्स ने नई ब्रांड पहचान का अनावरण किया

IMG-20260122-WA0022

कोलकाता: भारत ने हाल ही में तीन दशकों से अधिक समय से विश्वस्तरीय ब्रांडिंग और ऑथेंटिकेशन समाधान प्रदान करने वाली भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक, होलोफ्लेक्स लिमिटेड ने अपनी नई ब्रांड पहचान का अनावरण किया है।
यह नवीनीकृत पहचान उन्हीं मूल मूल्यों—नवाचार, विश्वास और तकनीकी उत्कृष्टता—को नए जोश के साथ प्रस्तुत करती है, जिन्हें आधुनिक डिज़ाइन भाषा के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। पुनर्निर्मित ब्रांड पहचान होलोफ्लेक्स की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है—अब थंबप्रिंट और भी अधिक चमकदार व रंगीन है, जो ऑथेंटिकेशन और एम्बेलिशमेंट दोनों क्षेत्रों में असीम रचनात्मक संभावनाओं का प्रतीक है। वृत्ताकार लोगो वैश्विक स्तर पर ३६०-डिग्री समाधान प्रदान करने की हमारी क्षमता को दर्शाता है।
यह रणनीतिक विकास होलोफ्लेक्स के स्मार्ट लेबलिंग, उन्नत ओभिडि (होलोग्राम के उन्नत संस्करण) तकनीक और बुद्धिमान ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर बढ़ते फोकस को दर्शाता है। वैश्विक रुझानों के अनुरूप, इन तकनीकों को अब सौंदर्यपूर्ण डिज़ाइन और एम्बेलिशमेंट के साथ सहज रूप से एकीकृत किया गया है, जिससे आधुनिक पैकेजिंग की सुंदरता, अनुभव और विश्वसनीयता में वृद्धि होती है।
१९९१ में स्थापित, होलोफ्लेक्स ने ३५ वर्षों से विभिन्न उद्योगों के ब्रांडों को टेम्पर-प्रूफ लेबल, होलोग्राम और उन्नत ऑथेंटिकेशन समाधानों के माध्यम से सशक्त बनाया है। जैसे-जैसे ब्रांड पहचान पर खतरे अधिक जटिल, बुद्धिमान और तकनीक-आधारित होते जा रहे हैं, होलोफ्लेक्स ने भी स्वयं को उसी गति से विकसित किया है। आज हम उच्च-स्तरीय डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़कर भविष्य-तैयार समाधान प्रदान करते हैं, जो ब्रांडों को आकर्षक और सुरक्षित पैकेजिंग बनाने में सक्षम बनाते हैं।
“हमारी नई ब्रांड पहचान यह नहीं दर्शाती कि हम कौन हैं उसमें बदलाव हुआ है; बल्कि यह हमारे निरंतर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है,” कहते हैं श्री मनोज कोचर, डायरेक्टर, होलोफ्लेक्स। “होलोफ्लेक्स में हम अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद को लगातार नया रूप देते रहते हैं। हम ब्रांडों को प्रतिस्पर्धी बाजार में दृश्य रूप से अलग पहचान बनाने और विश्वास स्थापित करने में मदद करते हैं।
होलोफ्लेक्स की नई पहचान एक सिक्योरिटी होलोग्राम निर्माता से एक संपूर्ण ब्रांड प्रोटेक्शन पार्टनर बनने की यात्रा को दर्शाती है, जहाँ प्रिंट, भौतिक और डिजिटल सुरक्षा तकनीकों तथा टेम्पर-एविडेंट समाधानों को एकीकृत रूप से प्रदान किया जाता है।
“आज ब्रांडिंग और सुरक्षा को अलग-अलग नहीं, बल्कि एक साथ काम करना चाहिए,” कहते हैं श्री अजीत कुमार सुराणा, डायरेक्टर, होलोफ्लेक्स। “हमारी नई पहचान इस विश्वास को दर्शाती है कि प्रभावी ऑथेंटिकेशन शेल्फ-प्रेज़ेंस को भी बढ़ा सकता है। सौंदर्य और बुद्धिमान सुरक्षा के संयोजन से वास्तव में जादुई समाधान तैयार करने पर हमें गर्व है।

About Author

Advertisement