खरसांग: भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के भ्रातृ संगठन हिल तराई डुआर्स प्लान्टेशन वर्कर्स यूनियन की तराई क्षेत्र के छह चाय बागानों – पानीघट्टा, लोवागढ़, बेलघाछी, सिमलबारी, मरियनबारी और सिफ्टीगुड़ी को लेकर जोनल कमेटी की पूर्ण कमेटी का गठन किया गया है। हरिहर आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम का संचालन अमित बराईक ने किया तथा स्वागत भाषण हिल तराई डुआर्स प्लान्टेशन वर्कर्स यूनियन खरसांग महकमा समिति के सभापति सागर गुरुंग ने रखा। उक्त जोनल कमेटी में भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय संस्थापक अध्यक्ष अनित थापा के निर्देशानुसार कुल ४३ सदस्यों की जोनल कमेटी का गठन किया गया है।

इस कमेटी में सभापति राजू खेरूवा, उपाध्यक्ष राजेन किन्दो, अमित बराईक, महासचिव महेंद्र सेवा, कार्यकारी सचिवों शेखर छेत्री, रोशन मेङग्रा, कोषाध्यक्ष सुभाष छेत्री और बसंत प्रधान को सह-कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया है तथा पूर्ण कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है। सभी पदाधिकारियों को भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अमर लामा और खरसांग महकमा समिति के सभापति प्रणाम रसाईली, हिल तराई डुआर्स प्लान्टेशन वर्कर्स यूनियन खरसांग महकमा समिति के महासचिव जनक छेत्री आदि के कर-कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भागोप्रमो केंद्रीय महासचिव अमर लामा, खरसांग महकमा समिति के सभापति प्रणाम रसाईली, महासचिव भक्तिमान तामांग, नारी शक्ति की केंद्रीय अध्यक्षा अनु छेत्री प्रधान आदि ने वक्तव्य रखे। नवगठित उक्त जोनल कमेटी को अगले नोटिस तक के लिए विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई है और उक्त कमेटी चाय बागान के श्रमिकों के हक, हित तथा अधिकारों के लिए श्रमिक संबंधी सभी विषयों पर प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होगी।

इस सभा के विषय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिल तराई डुआर्स प्लान्टेशन वर्कर्स यूनियन खरसांग महकमा समिति के सभापति सागर गुरुंग ने विस्तृत रूप से जानकारी दी है।





