स्पेनिश ला लीगा: एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ विल्लारियल की यादगार जीत

IMG-20260525-WA0060

बार्सिलोना: स्पेनिश ला लीगा फुटबॉल में विल्लारियल ने एक यादगार जीत के साथ सीजन का अंत किया। रविवार रात खेले गए मैच में विल्लारियल ने एटलेटिको मैड्रिड को ५-१ से हरा दिया। अपने होम ग्राउंड पर ४६ प्रतिशत पजेशन के साथ खेलने वाली विल्लारियल ने हाफ-टाइम (मध्यांतर) से पहले ही एटलेटिको की चुनौती को ध्वस्त कर दिया।
​विजेता टीम की ओर से अयोझे पेरेज ने ३३वें और ५३वें मिनट में २ गोल किए। इसके अलावा डानी पारेजो ने २९वें, जर्जेस मिकाउताद्जे ने ३९वें और पापे गुये ने ४४वें मिनट में गोल दागे। एटलेटिको मैड्रिड की तरफ से मार्क पुबिल ने ४२वें मिनट में १ गोल किया।
​इस जीत के बाद विल्लारियल ने ३८ मैचों में ७२ पॉइंट्स के साथ ला लीगा पॉइंट्स टेबल के तीसरे स्थान पर रहकर सीजन का अंत किया। वहीं, एटलेटिको मैड्रिड ६९ पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रही। ला लीगा के इस सीजन में बार्सिलोना (९४ पॉइंट्स) चैंपियन बनी।

About Author

Advertisement