सीएबी फाउंडेशन दिवस पर फ्रैंक वॉरेल डे के अवसर पर रक्तदान शिविर

IMG-20260204-WA0041

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी सूर्यनगर समाज कल्याण संस्था और सिलीगुड़ी महकुमा क्रीड़ा परिषद की पहल पर, एसोसिएशन ऑफ वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स, पश्चिम बंगाल तथा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सहयोग से सिलीगुड़ी के सूर्यनगर स्थित माइकल ग्राउंड में इस स्मरणीय रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रक्तदाता अरुणाभ चक्रवर्ती ने कहा कि एक महान क्रिकेट खिलाड़ी के लिए हम जो कुछ कर पा रहे हैं, वही बहुत है। इस दिन सिलीगुड़ी में लोगों का आगे आना बहुत कुछ दर्शाता है। सर फ्रैंक वॉरेल एक जेंटलमैन क्रिकेटर थे, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है। आज हम आगे बढ़कर रक्तदान कर रहे हैं, इसका अर्थ है कि हमने सर फ्रैंक वॉरेल के लिए कुछ किया है। इस कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के अनेक क्रिकेट प्रेमी और असंख्य खेलप्रेमी समर्थक उपस्थित थे।

About Author

Advertisement