सिलीगुड़ी में २८६ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

FB_IMG_1782321382824

सिलीगुड़ी: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) और सिलीगुड़ी पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोला मोड़ इलाके के निवासी ३१ वर्षीय लित्तु दास के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर जोरापानी पुल के पास फुलेश्वरी बाजार इलाके में संयुक्त छापेमारी की गई, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से २८६ ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

About Author

Advertisement