सिलीगुड़ी में विशेष स्वच्छता अभियान: नगर निगम क्षेत्र के पांचों बोरो में स्वच्छता की मुहिम

FB_IMG_1793796268158

​सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) ने अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले विभिन्न इलाकों में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित यह अभियान निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
​इस कार्यक्रम में एसएमसी के प्रशासक और सचिव की विशेष मौजूदगी रही। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सफाई कार्य को अंजाम दिया गया।
​नगर निगम के अनुसार, बोरो १ के तहत चम्पासारी मेन राेड और चाय नीलामी राेड तथा बोरो २ के विवेकानंद राेड एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी राेड पर व्यापक सफाई की गई।
​इसी तरह, बोरो ३ के तहत फुलेश्वरी बाजार व कचहरी राेड, बोरो ५ के गेट बाजार मेन राेड व एनजेपी मेन राेड और बोरो ५ के बाउबाजार (वार्ड नं. ३६) एवं इस्कॉन मंदिर राेड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

About Author

Advertisement