सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के विशेष ऑपरेशन समूह (एसओजी) और बागडोगरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ५ सितंबर को एशियन हाईवे-२ के पास स्थित जंगली बाबा मोड़ से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान मालदा के कालियाचक निवासी मोहम्मद एकतारुल शेख (५२ वर्ष) और कूचबिहार के शीतलकुची निवासी नमिता बर्मन (३७ वर्ष) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग २९४ ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, १,५२० रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए बरामद सामान को जब्त कर लिया है।
मामले में बागडोगरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।





