सिलीगुड़ी नगर निगम में भूमिगत केबलिंग पर विशेष बैठक

IMG-20250317-WA0164

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के सभागार में सोमवार को भूमिगत केबलिंग पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
आज की बैठक में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर निगम के कई वार्डों के पार्षद, एमएमआईसी, बोरो अध्यक्ष, डब्ल्यूबीएसईडीसीएल के अधिकारी और उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के बाद मेयर गौतम देव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भूमिगत केबलिंग कार्य में अक्सर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन सभी समस्याओं पर आज चर्चा की गई तथा उन समस्याओं का त्वरित समाधान कैसे किया जाए, इस पर भी निर्णय लिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्य विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा।

About Author

Advertisement